Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सरस्वती शिशु विद्या मंदिर नारायणबगड़ में छात्र परिषद ने ली शपथ, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

    Updated: Tue, 19 May 2026 10:00 AM (IST)

    सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, नारायणबगड़ में विद्या भारती के तत्वावधान में छात्र परिषद का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, चमोली। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में सोमवार विद्या भारती के तत्वावधान में छात्र परिषद के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्रों ने सेनापति, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं अन्य पदों की शपथ ग्रहण की।

    छात्र परिषद में हिमांशु बिष्ट को सेनापति, प्रदीप नेगी को उप सेनापति, शिवम नेगी को अध्यक्ष, सुहानी नेगी को उपाध्यक्ष, विवेक नेगी को मंत्री तथा प्रदीप रावत को उपमंत्री चुना गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी।

    रागमी, चांदनी, लवली, कनिष्का, मोनिका टम्टा, मोनिका नेगी और कनिका नेगी ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया। वहीं, नन्हें बच्चों ने नमस्ते जी, तू कितनी भोली शीर्षक से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लाक मानिटर प्रमुख अपेंद्र महेश उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथियों में विधायक प्रतिनिधि दलीप सिंह नेगी, रघुवीर नेगी, मदन सिंह नेगी, गुलाब सिंह नेगी एवं अन्य मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय प्रकाश पालीवाल व संचालन खुशाल टम्टा ने किया।