विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्‍तराखंड में जाती हुई सर्दी का U-Turn, बर्फबारी के बाद चांदी सी चमकीं औली की वादियां; लगी पर्यटकों की भीड़

Published: Thu, 20 Feb 2025 07:32 PM (GMT+05:30)

Snowfall in Auli उत्तराखंड के चमोली और रुद्रप्रयाग जिले में बर्फबारी ने पर्यटकों को रोमांचित कर दिया है। वहीं औली ...और पढ़ें

Snowfall in Auli: विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल औली में दो फीट से अधिक बर्फ जम चुकी है। Jagran
Snowfall in Auli: विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल औली में दो फीट से अधिक बर्फ जम चुकी है। Jagran

HighLights

  1. रुद्रप्रयाग और चमोली जनपद में निचले इलाकों में वर्षा से ठंड बढ़ी
  2. बर्फबारी के बाद औली में दो फीट बर्फ जमी, नेशनल गेम्स की उम्मीद बढ़ी
  3. चमोली जिले में 12 से अधिक गांव हिमाच्छादित

संवाद सहयोगी, जागरण, गोपेश्वर/रुद्रप्रयाग। Snowfall in Auli: चमोली और रुद्रप्रयाग जिले में गुरुवार को बदरीनाथ, केदारनाथ, हेमकुंड साहिब, औली व गौरसों समेत ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई। वहीं दोनों जनपद के निचले इलाकों में वर्षा से ठंड बढ़ गई है। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल औली में दो फीट से अधिक बर्फ जम चुकी है। इस बर्फबारी से नेशनल गेम्स को लेकर उम्मीदें बढ़ गई हैं।

चमोली जिले में गुरुवार सुबह से ही मौसम ने करवट बदली थी। इसके बाद गौरसों, बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब सहित ऊंची चोटियों पर बर्फबारी शुरू हो गई। दोपहर में औली में भी बर्फबारी शुरू हो गई, जो रुक-रुककर रात तक जारी रही। औली में 10 नंबर टावर के आसपास दो फीट तक बर्फ जम गई है।

यह भी पढ़ें- Weather Update: अगले 24 घंटों में उत्‍तराखंड के सात जिलाें में ओलावृष्टि का अलर्ट, ठिठुरन बढ़ने के आसार

बर्फ के बावजूद औली तक मोटर मार्ग सुचारु

वहीं गढ़वाल मंडल विकास निगम गेस्ट हाउस के आसपास एक फीट से अधिक बर्फ जमी है। फिलहाल बर्फ कवांड बैंड तक पड़ रही है। बर्फ के बावजूद औली तक मोटर मार्ग सुचारु है। औली के साथ मंडल चोपता की चोटियों में भी बर्फबारी हुई है। जिले में 12 से अधिक गांव हिमाच्छादित हो गए हैं।

वहीं नीति घाटी में बर्फबारी के चलते भापकुंड से आगे लोगों को नहीं जाने दिया जा रहा है। मलारी क्षेत्र में बर्फ के चलते पर्यटकों सहित स्थानीय लोगों के फंसने की दिक्कतें होती रही हैं। नीति हाईवे मलारी से आगे बर्फबारी से बंद है। फिलहाल चोपता सड़क भी सुचारू है। बदरीनाथ धाम में भी बर्फ की मोटी चादर बिछ चुकी है। यहां रडांग बैंड से आगे हाईवे बाधित है।

औली में चियर लिफ्ट का आनंद लेते पर्यटक। जागरण

वहीं रुद्रप्रयाग जनपद में बुधवार शाम से ही बादल छाने लगे थे। गुरुवार सुबह आठ बजे से केदारनाथ धाम समेत लिनचोली, तुंगनाथ, मध्यमेश्वर, चन्द्रशिला ऊचाई वाले स्थानों में बर्फबारी शुरू हो गई जो पूरे दिन चलती रही। जिला मुख्यालय सहित जनपद के निचले इलाकों में सुबह नौ बजे के बाद वर्षा का दौर शुरू हो गया। केदारनाथ धाम में एक फीट तक ताजी बर्फ जम गई है। फरवरी में हो रही बर्फबारी से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand में स्मार्ट मीटर लगाने गई टीम को घेरा, जमकर हंगामा; लोग बोले- 'पहले बताओ हमें क्‍या फायदा होगा?'

वहीं कड़ाके की ठंड में भी केदारनाथ धाम में आइटीबीपी के जवान सुरक्षा में तैनात हैं। वहीं देर शाम तक जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग समेत तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनि, जखोली, ऊखीमठ, गुप्तकाशी, फाटा, रामपुर, गौरीकुंड आदि जगहों पर वर्षा हो रही थी, जबकि केदारनाथ धाम समेत ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी जारी थी।

औली में पर्यटकों की आमद

गुरुवार को बर्फबारी होते ही औली में पर्यटकों का तांता लग गया। औली में सड़क खुली है, लेकिन कीचड़ बैंड व कवांड बैंड में फिसलन के चलते यात्री वाहन यहीं पर रोके जा रहे हैं। यहां से आगे स्थानीय वाहनों से पर्यटक औली जा रहे हैं।

औली में बर्फबारी का यही सिलसिला जारी रहा तो पर्यटकों के वाहन औली में फंस सकते हैं। यही कारण है कि पर्यटक औली से चार किमी पहले वाहन खड़े कर रहे हैं। वर्तमान में औली में दौ से अधिक पर्यटक पहुंचे हुए हैं। औली में बर्फबारी का मजा लेने के लिए लगातार पर्यटक आ रहे हैं। इससे पर्यटन कारोबारियों के भी एक बार फिर अच्छे दिन आ रहे हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।