Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Snowfall In Uttarakhand: चमोली में 157 गांव बर्फ से ढके, औली का दीदार करने के लिए आए 2000 से अधिक पर्यटक

    Updated: Sat, 24 Jan 2026 06:56 PM (IST)

    Snowfall In Uttarakhand चमोली जिले में बर्फबारी के बाद मौसम साफ होने से राहत मिली है। 157 गांव प्रभावित हैं, कुछ में दो दशक बाद बर्फ गिरी। प्रशासन ने ...और पढ़ें

    Snowfall In Uttarakhand दशोली का ईराणी गांव बर्फ से लकदक। जागरण

    Snowfall In Uttarakhand दशोली का ईराणी गांव बर्फ से लकदक। जागरण

    HighLights

    1. चमोली में 157 गांव बर्फबारी से प्रभावित हुए।

    2. औली तक सड़क मार्ग से बर्फ हटाई गई।

    3. औली में 2000 से अधिक पर्यटक पहुंचे।

    संवाद सहयोगी, जागरण, गोपेश्वर। Snowfall In Uttarakhand चमोली जिले में शनिवार को मौसम साफ रहने से राहत मिली है। जिले में बर्फबारी से 157 गांव प्रभावित हैं। कई गांव ऐसे हैं जहां दो दशकों के बाद बर्फबारी हुई है।

    प्रशासन ने पर्यटन स्थल औली (Auli) तक सड़क मार्ग से बर्फ हटाकर वाहनों की आवाजाही सुचारू करा दी है। औली में बर्फबारी के बाद 20 से अधिक पर्यटन वाहन फंसे थे।

    बता दें कि शुक्रवार रात्रि तक बर्फबारी का दौर जारी रहा। बर्फबारी से अभी भी मलारी नीती हाईवे मलारी से आगे बंद है। जबकि गोपेश्वर चोपता हाईवे भी धोतीधार से आगे बर्फबारी से बंद है। बदरीनाथ हाईवे भी हनुमानचट्टी से आगे माणा तक बंद हैं। चोपता व नीती हाईवे पर इन दिनों पर्यटकों की आवाजाही होती है।

    Auli Uttarakhand

    उधर देवाल, गैरसैंण, नौटी, नंदानगर, ज्योतिर्मठ के मलारी क्षेत्र में 20 से अधिक गांवों की बिजली गुल है। उर्जा निगम के कर्मचारी विद्युत लाइन की मरम्मत करने में जुटे हैं।

    नीती घाटी में इन दिनों बाबा बर्फानी की यात्रा के लिए पर्यटक व श्रद्धालुओं की आवाजाही हो रही थी। बताया गया कि बर्फबारी के बाद अब मलारी तक ही पर्यटक जा पा रहे हैं।

    औली में सुबह से ही बंद सड़क से बर्फ हटाने का कार्य शुरू हो गया था। शाम को औली सड़क से बर्फ हटाकर मार्ग सुचारू कर दिया गया है। औली का दीदार करने के लिए 2000 से अधिक पर्यटक आए हैं।

    औली में दो फिट से भी अधिक बर्फ जमी हुंई है। बताया गया कि स्थानीय स्तर पर स्की प्रशिक्षण को लेकर भी शुरुआत हो चुकी है।

    आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने कहा कि औली तक सड़क मार्ग सुचारू होने से पर्यटकों की आवाजाही हो चुकी है। कहा कि अन्य सड़कों को खोलने के लिए बीआरओ व एनएच को निर्देशित किया गया है।

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में बर्फबारी के बाद दिल्ली हरियाणा पंजाब व यूपी से उमड़े पर्यटक, चोपता औली व धनोल्टी में रही भीड़

    यह भी पढ़ें- Snowfall के बाद पर्यटन स्थल गुलजार, पर्यटकों ने बर्फ से ढकी पहाड़ियों की सुंदरता का लिया आनंद