विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 10, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चोरों ने चंडिका देवी की मूर्ति मंदिर से चुराई, जंगल में छोड़ा सिहांसन

By Gaurav KalaEdited By:
Published: Sat, 10 Dec 2016 06:56 PM (IST)Updated: Sun, 11 Dec 2016 07:25 AM (IST)

चमोली जनपद के गांव मैखुरा में बीती रात्रि अज्ञात चोरों ने चंडिका देवी मंदिर की अष्टधातु की प्रतिमा सहित वहां ...और पढ़ें

News Article Hero Image

कर्णप्रयाग, [जेएनएन]: अज्ञात चोरों ने चंडिका देवी के मंदिर से अष्टधातु प्रतिमा सहित मंदिर का काफी कुछ सामान चोरी कर लिया। मंदिर से कुछ दूरी पर देवी मां का सिहांसन चोर छोड़ कर फरार हो गए। पढ़ें, पूरा मामला।
चमोली जनपद के विकासखंड कर्णप्रयाग अंतर्गत क्षेत्रीय विधायक के गांव मैखुरा में बीती रात्रि अज्ञात चोरों ने चंडिका देवी मंदिर की अष्टधातु की प्रतिमा सहित वहां रखे दानपात्र की राशि व छत्र सहित घंटियों को चुरा लिया। चोरी की जानकारी सुबह मंदिर समिति आशाराम व गोविन्द प्रसाद को मिलने पर उन्होंने तहसील कर्णप्रयाग में इस आशय की तहरीर दी।

पढ़ें: रुद्रपुर में दो झपट्टामार गिरफ्तार, 15 मोबाइल किए बरामद
राजस्व क्षेत्र में हुई चोरी की इस घटना से गांव में भय का माहौल बना है। तहसीलदार विपिन चंद्र पंत ने अपराह्न विधायक के गांव मैखुरा पहुंच चोरी की घटना का जायजा लेते हुए जानकारी हासिल की। हालांकि मंदिर से सटे जंगल में कुछ दूरी पर देवी मां का सिहांसन चोर छोड़कर फरार हो गए।

पढ़ें:-दसवीं के छात्र ने मां के खाते से उड़ाए 4.70 लाख, दोस्तों के लिए खरीदी...

चमोली के किसी मंदिर से मूर्ति चुराकर ला रहे तीन नेपाली पुलिस के हत्थे चढ़ गये। एक नेपाली फरार बताया जा रहा है। उनके पास से चुराई गई मूर्ति भी बरामद हुई है। सूचना पर रामनगर पुलिस ने रोडवेज बस डिपो में चेकिंग शुरू की। इसी बीच एक बस से उतारकर चार नेपाली भागने लगे। पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।

उन्हें कोतवाली लाया गया। जहां सीओ मिथिलेश कुमार ने उनसे पूछताछ की। दो मूर्ति पीतल की है। रामनगर पुलिस ने एसएसपी को जानकारी दे दी। हालांकि पुलिस कुछ भी बताने से कतरा रही है। सीओ का कहना है की चमोली पुलिस को जानकारी दे दी गई है। उनकी टीम रामनगर पहुंचेगी। आरोपियों को उन्ही के सुपुर्द किया जाएगा।

पढ़ें: कोतवाली में पुलिस का सम्मान, बाहर लुट गई महिला

पढ़ें-हैलो पुलिस! यहां डकैती हुई है, पुलिस पहुंची तो मामला निकला कुछ और

पढ़ें: बदमाशों ने एटीएम मशीन को तोड़ा, पर नहीं मिले रुपये...

पढ़ें: काशीपुर में बदमाशों ने महिला का पर्स उड़ाया

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।