Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रुद्रप्रयाग में बर्फीले तूफान के बीच फंसे 30 ट्रैकर्स का सफल रेस्क्यू, पुलिस और SDRF ने बचाई जान

    Updated: Sun, 12 Apr 2026 06:49 AM (IST)

    रुद्रप्रयाग में तुंगनाथ-चंद्रशिला ट्रैक पर बर्फीले तूफान और खराब मौसम में फंसे लगभग 30 ट्रैकर्स को पुलिस और वन विभाग की टीमों ने सफलतापूर्वक बचाया। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण सवांददाता, रुद्रप्रयाग। तुंगनाथ-चंद्रशिला ट्रैक मार्ग पर अचानक आए बर्फीले तूफान और खराब मौसम के बीच फंसे करीब 30 ट्रैकर्स को पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीमों ने सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर सुरक्षित चोपता पहुंचाया।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को सायंकाल लगभग 5:30 बजे 112 नंबर पर सूचना मिली कि 25 से 30 ट्रैकर्स चंद्रशिला मार्ग पर तेज तूफान, बर्फबारी और खराब दृश्यता के कारण फंस गए हैं। उनकी जान पर खतरा बन गया था।

    WhatsApp Image 2026-04-11 at 10.04.30 PM

    सूचना मिलते ही जिला प्रशासन के समन्वय में कोतवाली ऊखीमठ, चौकी चोपता, एसडीआरएफ, जिला आपदा प्रबंधन और वन विभाग की टीमें तत्काल मौके के लिए रवाना की गईं। दुर्गम पहाड़ी रास्तों और अत्यंत खराब मौसम के बावजूद टीमों ने हिम्मत और सूझबूझ का परिचय देते हुए ट्रैकर्स की लोकेशन का पता लगाया और उनसे संपर्क स्थापित किया।

    WhatsApp Image 2026-04-11 at 10.04.31 PM

    रेस्क्यू टीमों ने तेज हवाओं और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच सभी ट्रैकर्स को सुरक्षित बाहर निकाला और चोपता तक पहुंचाया। राहत की बात यह रही कि इस पूरे अभियान में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

    प्रशासन की तत्परता और संयुक्त प्रयासों से यह रेस्क्यू ऑपरेशन सफल रहा। स्थानीय स्तर पर इस साहसिक कार्य की सराहना की जा रही है। साथ ही ट्रैकर्स से अपील की गई है कि पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा के दौरान मौसम की जानकारी लेकर ही आगे बढ़ें और सुरक्षा नियमों का पालन करें।

    यह भी पढ़ें- चमोली में बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर दरकी पहाड़ी, छह घंटे तक मार्ग अवरूद्ध रहने से यात्रियों को हुई परेशानी

    खबरें और भी