सब्जी बेचने वाली मां के बेटे ने NEET में गाड़े झंडे, चमोली के अनुराग ने दोबारा परीक्षा दे हासिल किए 655 अंक
कर्णप्रयाग के अनुराग पुरोहित ने नीट में 655 अंक प्राप्त कर 1202वीं रैंक हासिल की है, उनका लक्ष्य एम्स में प्रवेश पाना है। ...और पढ़ें

नीट परीक्षा में 1202वीं रैंक हासिल करने वाला होनहार अनुराग पुरोहित अपनी माता के साथ। फोटो बीबी डोभाल
HighLights
अनुराग पुरोहित ने नीट में 655 अंक, 1202वीं रैंक हासिल की
दून मेडिकल कॉलेज के छात्र, अब एम्स में प्रवेश का लक्ष्य
मां की सब्जी दुकान से मिली प्रेरणा, पिता के निधन के बाद
संवाद सूत्र, कर्णप्रयाग (चमोली)। यदि अपने सपने को सच करने के लिए ईमानदारी से मेहनत की जाए तो कामयाबी कदम चूमती है। कर्णप्रयाग के बरसाली गांव के अनुराग पुरोहित ने यह कर दिखाया है।
अखिल भारतीय आयुर्वेदिक संस्थान (एम्स) से एमबीबीएस की इच्छा को सार्थक करने के लिए उन्होंने प्रथम वर्ष में प्रवेश के बाद भी मेहनत की तो उन्हें नीट में सफलता मिल गई। इस बार उन्होंने 720 में से 655 अंक प्राप्त कर 1202वीं रैंक हासिल की है।
अनुराग देहरादून स्थित दून मेडिकल कालेज में एमबीबीएस के प्रथम वर्ष के छात्र हैं।
श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल कर्णप्रयाग से इंटर करने वाले अनुराग ने चार बार नीट दे चुके हैं। दो बार उन्हें सफलता मिली है।
अनुराग ने हमेशा सेल्फ स्टडी को वरीयता दी। घर पर पुस्तकों और आनलाइन माध्यम से जरूरी टिप्स लिए। वह सामान्य मध्यम वर्गीय परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता अशोक पुरोहित का निधन हो चुका है।
माता गीता देवी ने सब्जी की दुकान संचालित कर अपने दो बच्चों के पालन-पोषण में कोई कसर नहीं छोड़ी। अनुराग छोटी बहन भी पढ़ाई कर रही है।
श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य बीबी डोभाल ने कहा कि अनुराग ने अपने परिवार और विद्यालय का नाम रोशन किया है।
यह भी पढ़ें- NEET-UG में डाक्टर दंपती के बेटे आदि जैन बने उत्तराखंड टापर, AIR 242 रैंक के साथ हासिल किए 681 अंक
यह भी पढ़ें- दूसरे प्रयास में चमकीं दून की दिव्यांशी चौधरी: NEET-UG में AIR 605 रैंक के साथ हासिल किए 667 अंक