उत्तराखंड की अनुप्रिया राय ने UPSC में रचा इतिहास, 258वीं रैंक हासिल कर बनाई कामयाबी की हैट्रिक
अनुप्रिया राय ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 में 258वीं रैंक हासिल कर लोहाघाट का नाम रोशन किया है। यह उनकी लगातार तीसरी सफलता है। ...और पढ़ें

अनुप्रिया पिता चीफ फार्मासिस्ट मुकुल कुमार राय और माता फार्मासिस्ट किरण राय के साथ।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सहयोगी, लोहाघाट (चंपावत)। नगर निवासी अनुप्रिया राय ने यूपीएससी (संघ लोक सेवा आयोग) सिविल सेवा परीक्षा 2025 में 258वीं रैंक हासिल कर सफलता का नया अध्याय लिखा है।
लोहाघाट उप जिला अस्पताल में चीफ फार्मासिस्ट मुकुल कुमार राय और फार्मासिस्ट किरण राय की बेटी अनुप्रिया ने लगातार तीसरे वर्ष यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में सफलता प्राप्त की है।
इससे पूर्व, 2023 में उनका चयन भारतीय डाक सेवा के लिए हुआ था, जबकि 2024 में उन्हें 189वीं रैंक प्राप्त हुई। वर्तमान में वे भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी के रूप में प्रशिक्षण ले रही हैं।
अनुप्रिया ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा चंपावत एबीसी अल्मामैटर पब्लिक स्कूल से प्राप्त की, इसके बाद जवाहर नवोदय विद्यालय, दिल्ली के डीपीएस स्कूल से होते हुए दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री हासिल की।
मुख्य परीक्षा में उनका एच्छिक विषय समाज शास्त्र था। संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास करने से पूर्व, उन्होंने हरियाणा राज्य लोक सेवा आयोग और एसएआइ (भारतीय खेल प्राधिकरण) में सहायक निदेशक के पद पर भी चयनित होकर कार्य किया।
अनुप्रिया कुछ समय तक हरियाणा में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी के पद पर भी सेवा दे चुकी हैं। उनकी इस सफलता पर कई प्रमुख व्यक्तियों ने बधाई दी है।
यह भी पढ़ें- ड्यूटी के साथ SDM सौम्या गर्ब्याल ने की तैयारी, UPSC Exam में हासिल की 822वीं रैंक
यह भी पढ़ें- ट्रक ड्राइवर की बेटी फातिमा ने रचा इतिहास, UPSC Exam में हासिल की 708वीं रैंक