Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ट्रक ड्राइवर की बेटी फातिमा ने रचा इतिहास, UPSC Exam में हासिल की 708वीं रैंक

    Updated: Fri, 06 Mar 2026 06:56 PM (GMT+05:30)

    रुड़की के कलियर की फैरूज फातिमा ने भारतीय प्रशासनिक सेवा परीक्षा में 708वीं रैंक हासिल कर अपने ट्रक ड्राइवर पिता और परिवार का मान बढ़ाया है। ...और पढ़ें

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, कलियर (रुड़की)। नगर पंचायत पिरान कलियर की गलियों से निकलकर एक साधारण परिवार की बेटी फैरूज फातिमा ने भारतीय प्रशासनिक सेवा की परीक्षा में 708वीं रैंक हासिल की है। उन्होंने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है।

    कलियर की दरगाह किलकिली शाह बस्ती निवासी इकबाल ट्रक चालक हैं। उनकी बेटी फैरूज फातिमा ने यह कामयाबी हासिल कर उनका मान बढ़ाया है।

    इकबाल के अनुसार, फातिमा ने कक्षा एक से लेकर 12 तक की पढ़ाई मुजफ्फरनगर जनपद के अमृत इंटर कालेज से की है। बाद में उन्होंने बीएसएम डिग्री कालेज से आगे की पढ़ाई की।

    upsc topper fatima

    उन्होंने बताया कि उनकी पुत्री दिल्ली में रहकर कोचिंग कर रही थी। बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री की पढ़ाई के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी और फातिमा ने भी उन्हें निराश नहीं किया।

    इसी का परिणाम है कि आज यह सफलता प्राप्त हुई है। उनके अनुसार, उनकी एक पुत्री व पुत्र की कुछ समय पहले बीमारी से मौत हो चुकी है। फातिमा की मां गृहिणी हैं।

    इधर, फातिमा की कामयाबी का समाचार मिलने पर नगर पंचायत क्षेत्र में खुशी का माहौल है। आसपास के लोग स्वजनों को बधाई दे रहे हैं।

    उनका कहना है कि मजबूत इरादों और परिश्रम से किसी भी मैदान को फतह किया जा सकता है।

    फातिमा की यह कामयाबी क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी नजर बनेगी। फातिमा के माता-पिता इस समय उनके पास दिल्ली गए हैं।

    यह भी पढ़ें- UPSC Result: उत्तरकाशी के आशुतोष और ऋषभ ने यूपीएससी में लहराया परचम, मिली 398वीं व 552वीं रैंक

    यह भी पढ़ें- पिथौरागढ़ के आदित्य पाठक ने UPSC में पाई सफलता, बिना कोचिंग चौथे प्रयास में हासिल की 189वीं रैंक