Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पिथौरागढ़ के आदित्य पाठक ने UPSC में पाई सफलता, बिना कोचिंग चौथे प्रयास में हासिल की 189वीं रैंक

    Updated: Fri, 06 Mar 2026 05:56 PM (IST)

    UPSC Result Topper पिथौरागढ़ के आदित्य पाठक ने देश की प्रतिष्ठित यूपीएससी परीक्षा में 189वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। ...और पढ़ें

    UPSC Result Topper यूपीएससी परीक्षा में पिथौरागढ़ के आदित्य पाठक ने हासिल की 189वीं रैंक।

    UPSC Result Topper यूपीएससी परीक्षा में पिथौरागढ़ के आदित्य पाठक ने हासिल की 189वीं रैंक।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़। UPSC Result Topper जिला मुख्यालय के रई क्षेत्र में रहने वाले पाठक परिवार के लिए शुक्रवार का दिन बेहद महत्वपूर्ण रहा।

    इस परिवार के बड़े बेटे आदित्य पाठक ने देश की सबसे प्रतिष्ठित यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण कर ली। उन्होंने इस परीक्षा में 189वीं रैंक हासिल की।

    शिक्षक दंपती के पुत्र आदित्य की सफलता की जानकारी मिलते ही उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लग गया।

    मूल रूप से बेरीनाग तहसील के उपराड़ा गांव के रहने वाले आदित्य ने इंटर तक की शिक्षा नगर के डान बास्को स्कूल से प्राप्त की।

    इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में ऑनर्स पूरा किया। उन्होंने मुंबई से अर्थशास्त्र में मास्टर की डिग्री हासिल की।

    ग्रेजुएशन के दौरान ही वह यूपीएससी की तैयारियों में जुट गए थे। इसके लिए उन्होंने कोचिंग की मदद नहीं ली। टेस्ट सीरिज से अपनी तैयारियों में जुटे रहे। चौथे प्रयास में उन्हें सफलता हासिल हुई।

    उनके पिता माधवानंद पाठक राइंका दिगतौली से शिक्षक पद से सेवानिवृत्त हैं। उनकी माता मंजुला पाठक हाईस्कूल रिणबिछुल में शिक्षक हैं। उनके छोटे भाई अभिषेक पाठक भारतीय सेना में कैप्टन के पद पर तैनात हैं।

    उनकी इस सफलता पर विधायक मयूख महर, जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद, मेयर कल्पना देवलाल, समाजसेवी जगदीश कलौनी, चंद्रप्रकाश पुनेड़ा सहित तमाम लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

    आदित्य के मूल गांव उपराड़ा में भी खुशी की लहर है। ग्रामीणों ने कहा है कि आदित्य ने अपनी सफलता से गांव का नाम रोशन किया है। गंगोलीहाट के विधायक फकीर राम टम्टा ने आदित्य को शुभकामनाएं दी हैं।

    कड़ी मेहनत से ही सफलता संभव: आदित्य

    पिथौरागढ़। यूपीएससी की परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले आदित्य पाठक ने कहा है कि इस परीक्षा में सफलता के लिए कड़ी मेहनत जरूरी है। उन्हें चौथे प्रयास में सफलता मिली।

    तीन बार असफलता के बाद भी उन्होंने अपना आत्मविश्वास कम नहीं होने दिया। हर रोज नियमित रूप से आठ से 10 घंटे पढ़ाई के साथ ही नियमित रूप से समाचार पत्र पढ़ाना उनकी दिनचर्या रहा है।

    उन्होंने परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं से कहा है कि सफलता के लिए धैर्य, कड़ी मेहनत और अनुशासन जरूरी है।

    यह भी पढ़ें- UPSC Result: उत्तरकाशी के आशुतोष और ऋषभ ने यूपीएससी में लहराया परचम, मिली 398वीं व 552वीं रैंक