Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चंपावत: बाराकोट में जंगल गई महिला पर झपटा गुलदार, गंभीर रूप से घायल

    Updated: Mon, 02 Mar 2026 05:41 PM (IST)

    चंपावत के बाराकोट में घास काटने गई 52 वर्षीय महिला तुलसी देवी पर गुलदार ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट क्षेत्र में गुलदार का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है।

    रविवार दोपहर करीब 12 बजे बाराकोट के जंगल में घास काटने गई 52 वर्षीय महिला पर गुलदार ने अचानक हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

    जानकारी के अनुसार, कांडा तोक निवासी तुलसी देवी पत्नी जीतराम गांव की अन्य महिलाओं के साथ जंगल में घास लेने गई थीं।

    इसी दौरान घात लगाए बैठे गुलदार ने उन पर झपट्टा मार दिया। महिला के चीखने और साथ की महिलाओं द्वारा शोर मचाने पर गुलदार उसे छोड़कर जंगल की ओर भाग गया।

    घटना के बाद साथी महिलाएं किसी तरह जान बचाकर गांव पहुंचीं और ग्रामीणों को सूचना दी। स्वजन और ग्रामीण घायल महिला को डोली के सहारे जंगल से सड़क तक लाए।

    वहां से 108 आपात सेवा के माध्यम से उन्हें लोहाघाट उपजिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने चेहरे और गले में गंभीर चोटें होने के कारण महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया।

    घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।

    रेंजर राजेश कुमार जोशी ने अस्पताल पहुंचकर घायल का हालचाल जाना और पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

    साथ ही लोगों से जंगल में जाते समय सतर्कता बरतने की अपील की। उल्लेखनीय है कि बाराकोट क्षेत्र में पूर्व में भी गुलदार के हमलों की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे ग्रामीणों में लगातार भय बना हुआ है।

    एसडीओ ने स्वजन को सौंपा 25 हजार का चेक

    वन विभाग के एसडीओ सुनील कुमार ने घायल महिला के घर जाकर। स्वजन को फोरी आर्थिक सहायता के रूप में 25 हजार का चेक सौंपते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

    वहीं वन विभाग ने गुलदार को पकड़ने के लिए पांच टीमें तैनात कर दी है।क्षेत्र में दो पिंजरे पहले से लगाए गए है और एक और पिंजरा लगाने की तैयारी है।

    गुलदार को आदमखोर घोषित करने की मांग

    बाराकोट क्षेत्र में गुलदार के बढ़ते हमलों को देखते हुए ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को आदमखोर घोषित कर उसे मारने की मांग की है।

    पूर्व ग्राम प्रधान राजू अधिकारी, राकेश सिंह बोहरा और अन्य ग्रामीणों ने बताया कि गुलदार बाराकोट क्षेत्र में एक व्यक्ति को मौत के घात उतारने के साथ कई लोगों को घायल कर चुका है।

    उन्होंने बताया कि पशुपालन ग्रामीणों की आजीविका का साधन है। पशुचारे के लिए जंगल में जाना जरूरी होता है। गुलदार के हमले से ग्रामीणों की सुरक्षा खतरे में है। उन्होंने जल्द से जल्द आदमखोर घोषित कर गुलदार को मारने की मांग की है।

    यह भी पढ़ें- शिकार की तलाश में घूम रहा गुलदार पिंजरे में हुआ कैद, वन विभाग की टीम ने की सतर्कता बरते की अपील

    यह भी पढ़ें- अल्मोड़ा: सल्ट के सौराल में गुलदार पिंजरे में कैद, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस