चंपावत में सीएम धामी ने चंपावत को दी 319 करोड़ की सौगात, शारदा कॉरिडोर संग 20 परियोजनाओं का शिलान्यास
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत में ₹319 करोड़ से अधिक की 20 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इनमें टनकपुर शारदा घाट कॉरिडोर, इकोलॉजिकल ...और पढ़ें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज चंपावत जनपद के दौरे पर. Jagran

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, चंपावत । सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जिले को 319 करोड़ रुपए से अधिक के कार्यों की सौगात दी है। टनकपुर शारदा घाट कारीडोर सहित सहित 20 कार्यों का उन्होंने लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। दौरान वह विपक्ष पर जमकर बरसे। कह कि हमारी सरकार कई कार्य कर चुकी है, लेकिन विपक्ष हर काम, कानून में कमियां निकाल विरोध कर माहौल खराब करने का काम किया है। कहा कि साल भर में एक काम को भी विपक्ष सराहने से बचता रहा। कहा कि इन्फ्रास्ट्रक्चर से लेकर धार्मिक विकास पर सरकार काम कर रही है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भव्य शारदा घाट का निर्माण होगा। स्थानीय देवी देवताओं की कृपा। 319 करोड़ की 20 परियोजनाओं का का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है। इससे विकास के मील पत्थर साबित होगी। टनकपुर आयोजित माघ खिचड़ी सेवा, समानता का भाव दिखाता है।
200 वर्ग किलोमीटर से अधिक क्षेत्रफल कवर करेगा। इसके लिए करीब 107 करोड़ खर्च होंगे। 85 करोड़ से इकोलॉजिकल पार्क, चंपावत में 60 करोड़ की लागत से सिटी ड्रेनेज प्लान सहित अन्य योजनाएं शामिल है। कहा कि हर बैठक में मैने सभी का ध्यान आकर्षित किया है। इस क्षेत्र का विकास इस कॉरिडोर के रूप में होगा। रोजगार और आजीविका के अवसर सृजित करेगा। पूरे क्षेत्र में समृद्धि होगी। पीएम के नेतृत्व में राज्य के विकास के साथ धार्मिक स्थलों का विकास, पुनर्निर्माण हो रहा है।
शिक्षा, सड़क, स्वस्थ, पेयजल, इंफ्रा को मजबूत करने का काम चल रहा है। चारों धाम की तरह मानसखंड में भी काम हो, ऐसा काम चल रहा है। सीएम ने अपनी उपलब्धियों को गिनाया। कहा कि हमारी सरकार विकास के नए आयाम लिख रही है, लेकिन विपक्ष के लोगों को नहीं भा रहा है। कहा कि एक मामला आ गया था, नाम के आगे लगाने वाले मामले पर विपक्ष पर निशाना साधा। कहा राज्य में दंगारोधी कानून बनाया। दंगाइयों के पक्ष में भी आवाज उठाने लगे।
खबरें और भी
11 हजार एकड़ से अधिक भूमि कब्जे से मुक्त कराया, इससे भी विपक्ष को दिक्कत होती है। कहा कि डेमोग्राफी बढ़ाने में इनका योगदान है। विपक्ष पर अतिक्रमण को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। हमारा राज्य सबसे पहले समान नागरिक संहिता कानून लागू किया, लेकिन इसका भी विरोध किया। मदरसा बोर्ड का निर्णय समाप्त करने का निर्णय लिया है। सभी में एक पाठ्यक्रम पढ़ाया जाएगा। किसी भी समाज के बच्चे हों, उन्हें एक समान शिक्षा मिलेगी। इस मौके पर जिलाधिकारी मनीष कुमार, जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, रेखा देवी, प्रेमा पांडेय, शिवराज सिंह कथायत, हेमा जोशी, दीपा जोशी,मुकेश तमाकुडिया सहित अंग मौजूद थे।
प्रमुख घोषणा
- चंपावत में 300 की क्षमता वाला ऑडिटोरियम की स्थापना होगी।
- टांडा क्षेत्र में पैराग्लाइडिंग के लिए विकसित होगा।
- वनराजी ग्राम को विकसित।
- अटल उत्कृष्ट टनकपुर में कक्षा कक्ष निर्माण।
यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम हरीश रावत से की मुलाकात, भेंट किए अपने खेत में पैदा हुए चावल