मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम हरीश रावत से की मुलाकात, भेंट किए अपने खेत में पैदा हुए चावल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में पूर्व सीएम हरीश रावत से मुलाकात की। उन्होंने रावत के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके स्वस्थ व दीर्घायु जी ...और पढ़ें

मुख्यमंत्री धामी अपने खेत में उत्पादित चावल पूर्व सीएम हरीश रावत को भेंट करते हुए।
HighLights
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम हरीश रावत से मुलाकात की।
धामी ने अपने खेत में उगाए चावल भेंट किए।
राजनीतिक सद्भाव और शिष्टाचार का सुंदर उदाहरण बताया।
राज्य ब्यूरो, जागरण देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शुक्रवार को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ नेता हरीश रावत से उनके डिफेंस कॉलोनी देहरादून स्थित आवास पर भेंट की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम रावत का कुशलक्षेम जाना। भेंट के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरीश रावत के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने अपनी ओर से एक आत्मीय प्रतीक के रूप में अपने खेत में उत्पादित चावल हरीश रावत को भेंट किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भेंट उत्तराखंड की कृषि परंपरा, किसानों की मेहनत और स्थानीय उत्पादों के प्रति सम्मान का प्रतीक है।
-1769788018838.jpg)
पूर्व सीएम हरीश रावत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के इस स्नेहिल व्यवहार एवं आत्मीय भेंट के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी की यह भेंट राजनीतिक परंपराओं में आपसी सम्मान, सद्भाव और शिष्टाचार का एक सुंदर उदाहरण है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में विकास की रफ्तार तेज, CM धामी बोले- केंद्र की 42 परियोजनाओं का असर, 11,967 करोड़ के प्रोजेक्ट पूरे
यह भी पढ़ें- सीएम धामी ने टिहरी एक्रो फेस्टिवल में किया प्रतिभाग, बोले- Tehri बन रहा साहसिक खेलों का नया केंद्र
यह भी पढ़ें- युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार शीर्ष प्राथमिकता, मुख्यमंत्री धामी ने कही यह बात