Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड में विकास की रफ्तार तेज, CM धामी बोले- केंद्र की 42 परियोजनाओं का असर, 11,967 करोड़ के प्रोजेक्ट पूरे

    Updated: Fri, 30 Jan 2026 08:59 PM (IST)

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि केंद्र सरकार उत्तराखंड में 3.50 लाख करोड़ रुपये के 42 बड़े विकास प्रोजेक्ट चला रही है। इनमें से 11,967 करोड़ ...और पढ़ें

    मुख्य सेवक सदन में पत्रकारों से बातचीत करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। सूवि

    मुख्य सेवक सदन में पत्रकारों से बातचीत करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। सूवि

    HighLights

    1. उत्तराखंड को संवार रहा डबल इंजन, अवस्थापना विकास ने पकड़ी गति 

    2. 1.22 लाख करोड़ की 15 बड़ी परियोजनाओं पर राज्य में चल रहा काम 

    राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। उत्तराखंड को संवारने में डबल इंजन बड़ी भूमिका में है। केंद्र की मदद से राज्य में अवस्थापना विकास के कार्यों ने रफ्तार पकड़ी है।

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में विकास के नए रास्ते खोलने के लिए 3.50 लाख करोड़ के निवेश से केंद्र सरकार 42 बड़े प्रोजेक्ट संचालित कर रही है।

    इनमें 1.22 लाख करोड़ की 15 बड़ी व महत्वपूर्ण परियोजनाएं शामिल हैं। कुल 42 विकास परियोजनाओं में से अब तक 11,967 करोड़ रुपये की दस परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं, जबकि 3,37,597 करोड़ की 32 परियोजनाएं अभी प्रगति में हैं। इनके पूर्ण होने पर प्रदेश में बड़े विकास कार्य दिखाई देंगे।

    मुख्य सेवक सदन में केंद्र सरकार की परियोजनाओं व प्रगति पोर्टल से निगरानी के बारे में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि केंद्र सरकार के सभी प्रोजेक्ट सड़क, बिजली, दूरसंचार, पर्यटन, शिक्षा और स्वास्थ्य से संबंधित हैं।

    उन्होंने कहा, प्रोजेक्ट में आने वाली समस्याओं को दूर करने के लिए प्रगति पोर्टल से लगातार निगरानी की जा रही है। यह तय किया जा रहा है कि प्रत्येक बाधा को जल्द दूर कर काम समय पर पूरा किया जाए।

    उन्होंने कहा, प्रगति पोर्टल के जरिए भूमि अधिग्रहण, वन स्वीकृति और अन्य प्रशासनिक अड़चनों को दूर किया गया। कई प्रोजेक्ट संवेदनशील व भौगोलिक रूप से चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में स्थित हैं।

    इसलिए पोर्टल के माध्यम से केंद्र व राज्य सरकार के बीच तालमेल बनाकर फैसले लिए गए। इससे परियोजनाओं में लगभग 97 प्रतिशत समस्याओं का समाधान किया जा सका।

    अभी संचालित 32 परियोजनाओं में से 12 की निगरानी

    मुख्यमंत्री धामी ने कहा, पूरी हो चुकी दस परियोजनाओं में से तीन परियोजनाओं (लागत 8,205 करोड़) की निगरानी प्रगति पोर्टल के जरिये की जा रही थी।

    इनमें से सड़क और राजमार्ग की चार, तेल और गैस की तीन, बिजली उत्पादन की एक, विमानन की एक और शिक्षा की एक परियोजना शामिल है। राज्य में अभी संचालित 32 परियोजनाओं में से 12 परियोजनाएं (लागत 1,13,790 करोड़) की निगरानी प्रगति पोर्टल से की जा रही है।

    खबरें और भी

    उत्तराखंड में परियोजनाओं की स्थिति

    परियोजना संख्या निवेश (करोड़)
     कुल परियोजनाएं  42  3,49,564
     प्रगति से निगरानी  15  1,21,995
     पूरी हो चुकीं  10  11,967
     संचालित परियोजनाएं  32  3,37,597

    फोकस सड़क-राजमार्ग पर, स्टेट को दिए 23 प्रोजेक्ट

    राज्य में इस समय चल रही परियोजनाओं को देखें तो पता चलता है कि केंद्र सरकार प्रदेश में सड़क व राजमार्ग की सबसे अधिक परियोजनाएं संचालित कर सर्वाधिक निवेश कर रही है। अभी राज्य में 19 सड़क परियोजनाएं चल रही हैं, जबकि चार पूरी हो चुकी हैं।

    इसके अलावा तीन आइटी प्रोजेक्ट, तीन बिजली परियोजनाएं तथा रेल क्षेत्र की दो परियोजनाओं पर काम चल रहा है। वहीं कृषि, उद्योग एवं वाणिज्य, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा अपशिष्ट और जल प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में एक-एक परियोजना पर काम जारी है। इन परियोजनाओं में चारधाम सड़क परियोजना, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट शामिल हैं।

    यह भी पढ़ें- सीएम धामी ने टिहरी एक्रो फेस्टिवल में किया प्रतिभाग, बोले- Tehri बन रहा साहसिक खेलों का नया केंद्र

    यह भी पढ़ें- युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार शीर्ष प्राथमिकता, मुख्यमंत्री धामी ने कही यह बात