कैलास मानसरोवर यात्रा: टनकपुर पहुंचा यात्रियों के छठवां दल, 13 राज्यों के 51 शिव भक्त शामिल
कैलास मानसरोवर यात्रा का छठा 51 सदस्यीय दल शुक्रवार शाम टनकपुर पहुंचा, जहां कुमाऊंनी परिधान में सजी बालिकाओं ने उनका भव्य स्वागत किया। ...और पढ़ें

इस दल में 13 राज्यों के 34 पुरुष और 17 महिला शिवभक्त शामिल हैं। जागरण

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सहयेागी, टनकपुर। उत्तराखंड से होकर संचालित हो रही पवित्र कैलास मानसरोवर यात्रा का 51 सदस्यीय छठा दल शुक्रवार की शाम शारदा पर्यटक आवास गृह टनकपुर पहुंचा।
कुमाऊंनी परिधान में सजी बालिकाओं ने तीर्थयात्रियों को टीका लगाकर, फूल-मालाओं और पुष्पवर्षा के साथ भव्य स्वागत किया।
यात्री शनिवार सुबह पिथौरागढ़ के लिए रवाना होंगे। शारदा पर्यटक आवास गृह के प्रबंधक मनोज कुमार ने बताया छठे दल में दो एलओ एक चिकित्सक सहित कुल 51 शिवभक्त शामिल हैं, जिनमें 34 पुरुष एवं 17 महिला तीर्थयात्री हैं। देर शाम यात्रियों के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।
छठे दल में 13 राज्यों से शिवभक्त यात्रा के लिए आए हैं, जिसमे असम से एक, छत्तीसगढ़ से दो, दिल्ली से पांच, गुजरात से नौ, हरियाणा से चार, कर्नाटक से दो, महाराष्ट्र से चार, उड़ीसा से एक, राजस्थान से नौ, तेलंगाना व त्रिपुरा से एक-एक, उत्तरप्रदेश से नौ और पश्चिम बंगाल से तीन श्रद्धालु शामिल है।