Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पिथौरागढ़ में कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग पर तवाघाट के पास भारी भूस्खलन, चीन सीमा का संपर्क टूटा

    Updated: Wed, 22 Jul 2026 03:38 PM (IST)

    पिथौरागढ़ में कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग पर तवाघाट के पास भारी भूस्खलन से सड़क बंद हो गई है। लगातार हो रही बारिश के कारण चीन सीमा से संपर्क टूट गया ह ...और पढ़ें

    HighLights

    1. कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग पर तवाघाट के पास भूस्खलन

    2. भारी चट्टान खिसकने से सड़क पूरी तरह बंद

    3. चीन सीमा से संपर्क भंग, लगातार वर्षा का कहर

    जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़। सीमांत में वर्षा का कहर जारी है। सीमा मार्ग पर लगातार पहाड़ दरकते जा रहे हैं। बुधवार को दोपहर दो बजे के आसपास कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग में तवाघाट के निकट भारी चट्टान खिसक कर गिरी।

    एक दिन पहले भी मंगलवार को तवाघाट दारमा मार्ग पर पमांबे के पास ठीक इसी तरह पूरा पहाड़ दरका था। तवाघाट के पास मार्ग बंद होने से चीन सीमा का संपर्क पूरी तरह भंग हो चुका है।

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: कैलास मानसरोवर यात्रा से लौटे पहले दल ने साझा किए अनुभव, दर्शन से हुए अभिभूत

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में तीसरे दिन खुला कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग, 5वां यात्रा दल पहुंचा टनकपुर