विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नेपाल में बाढ़ से तबाही: 133 भारतीय लापता, उत्तराखंड सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

Published: Thu, 27 Aug 2026 09:32 AM (IST)

नेपाल की भोटेकोशी नदी में भीषण बाढ़ के बाद उत्तराखंड सरकार ने सतर्कता बढ़ा दी है, जहां 133 भारतीय लापता ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, चंपावत । नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में अचानक आई भीषण बाढ़ के बाद उत्तराखंड सरकार और जिला प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। नेपाल के प्रभावित क्षेत्र में यदि कोई उत्तराखंड निवासी फंसा है या किसी परिचित के संबंध में जानकारी चाहिए तो प्रशासन ने सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने लोगों से अपील की है कि नेपाल में फंसे किसी उत्तराखंड निवासी की जानकारी होने पर तत्काल अधिकृत हेल्पलाइन पर संपर्क करें। संबंधित व्यक्ति का नाम, मोबाइल नंबर, नेपाल में संभावित स्थान और उपलब्ध अन्य जानकारी देने से राहत एवं बचाव के लिए त्वरित समन्वय किया जा सकेगा।

6 हेल्पलाइन और एक टोल फ्री नंबर जारी

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र, देहरादून के हेल्पलाइन नंबर 0135-2710334, 0135-2710335, 0135-2664314, 0135-2664315, 0135-2664316 और 8218867005 जारी किए गए हैं। इसके अलावा टोल फ्री नंबर 1070 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

जिलाधिकारी ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और आपदा संबंधी सूचना केवल अधिकृत माध्यमों से साझा करने की अपील की है। जिला प्रशासन राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और संबंधित विभागों के साथ लगातार समन्वय बनाए हुए है। किसी भी आपात स्थिति में नागरिकों की सहायता के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है।

यह भी पढ़ें- नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही, 162 की मौत; 844 लापता लोगों में 133 भारतीय भी शामिल

यह भी पढ़ें- भूकंप या ग्लेशियर का टूटना... नेपाल में जलप्रलय आने के पीछे क्या है वजह? अमेरिकी एजेंसी ने बताया