Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    टनकपुर-नांदेड़ एक्सप्रेस बनी उत्तर-दक्षिण भारत की नई पहचान, सीएम धामी ने बताया ऐतिहासिक

    Updated: Tue, 07 Jul 2026 04:48 PM (IST)

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर-नांदेड़ एक्सप्रेस और टनकपुर-पीलीभीत पैसेंजर के विस्तार को उत्तराखंड के लिए ऐतिहासिक बताया। ...और पढ़ें

    टनकपुर में ट्रेन के शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान वर्चुअल संबोधन करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। सौ. सूवि

    टनकपुर में ट्रेन के शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान वर्चुअल संबोधन करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। सौ. सूवि

    HighLights

    1. टनकपुर-नांदेड़ एक्सप्रेस और पीलीभीत पैसेंजर का हुआ शुभारंभ

    2. उत्तर-दक्षिण भारत के बीच आस्था और विकास का सेतु

    3. सीएम धामी, रेल मंत्री वैष्णव ने वर्चुअली किया उद्घाटन

    जागरण संवाददाता, चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार के दिन को टनकपुर-नांदेड़ एक्सप्रेस शुरू होने तथा टनकपुर-पीलीभीत पैसेंजर ट्रेन को शाहजहांपुर तक विस्तार मिलने पर उत्तराखंड के लिए महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक बताया।

    कहा कि टनकपुर-नांदेड़ एक्सप्रेस उत्तर एवं दक्षिण भारत के बीच आस्था, विकास, पर्यटन एवं सांस्कृतिक एकता का एक सशक्त सेतु बनेगी।

    टनकपुर कुमाऊं का प्रवेश द्वार भी है और यहीं से पूर्णागिरि मंदिर और आदि कैलास को जाया जाता है। जनता की मध्य एवं दक्षिण भारत के लिए ट्रेन चलाने की लंबे समय से चली आ रही मांग आज पूरी हो गई है।

    सोमवार को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग से टनकपुर–हुजूर साहिब नांदेड़ साप्ताहिक एक्सप्रेस तथा टनकपुर–पीलीभीत पैसेंजर ट्रेन के मार्ग विस्तार का विधिवत शुभारंभ किया।

    उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी व महाराष्ट्र के देवेंद्र फडणवीस भी वर्चुअली जुड़े। टनकपुर रेलवे स्टेशन पर आयोजित समारोह में केंद्रीय रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह तथा केंद्रीय सड़क परिवहन राज्यमंत्री अजय टम्टा ने फूलों से सजी विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

    इस मौके पर सीएम धामी ने कहा कि यह एक्सप्रेस ट्रेन महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश के महत्वपूर्ण नगरों को जोड़ते हुए उत्तराखंड तक पहुंचेगी।

    महाराष्ट्र से उत्तराखंड आने-जाने वाले यात्रियों को काफी सुविधा होगी। स्थानीय उत्पादों को नया बाजार मिलेगा। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के संकल्प को लक्ष्य कर उत्तराखंड में अमृत भारत स्टेशनों का पुनर्विकास कर उन्नत यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

    रथयात्रा पर 300 और ओणम पर 100 स्पेशल ट्रेनों का होगा संचालन : रेल मंत्री

    केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने वर्चुअल संबोधन में कहा कि नांदेड़ के धार्मिक महत्व एवं जन भावनाओं को देखते हुए एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन प्रारंभ किया गया है। इस बार रिकार्ड संख्या में समर स्पेशल ट्रेन चलाई गई।

    खबरें और भी

    पिछली दीपावली एवं छठ पर्व पर 12 हजार विशेष ट्रेनें चलाई गईं। अब आगामी रथ यात्रा के पावन पर्व पर 300 तथा ओणम पर्व पर 100 विशेष ट्रेन चलाई जाएंगी।

    12 वर्षों में 37 हजार किमी नए टैक बनाए गए तथा 99.6 प्रतिशत विद्युतीकरण का कार्य हो चुका है। बुलेट ट्रेन परियोजना पर कार्य तेजी से चल रहा है। अगले वर्ष बुलेट ट्रेन चालू हो जाएगी।

    यह भी पढ़ें- मुंबई में प्रवासी उत्तराखंडवासियों से सीएम धामी का आत्मीय संवाद, विकास यात्रा और भविष्य के विजन को किया साझा

    यह भी पढ़ें- धामी सरकार का 'जन-जन के द्वार' अभियान: हर समस्या का त्वरित समाधान