पति ले गया नई स्कूटी तो गुस्से से तमतमाई पत्नी, धारदार हथियार से हमला कर किया लहूलुहान
लोहाघाट में एक शिक्षिका ने अपने शिक्षक पति सुंदर नाथ गोस्वामी पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। ...और पढ़ें

जिला अस्पताल में भर्ती शिक्षक सुंदर नाथ गोस्वामी।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, चंपावत। लोहाघाट नगर से लगे एक गांव की शिक्षिका ने अपने शिक्षक पति पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसमें लहूलुहान हाल में शिक्षक गिर गया।
शोर गुल सुनकर पड़ोसियों ने उप जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां हालत गंभीर देखते हुए घायल को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है। घायल का चंपावत जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक पाटन क्षेत्र में रहने वाले शिक्षक सुंदर नाथ गोस्वामी पर पारिवारिक विवाद के चलते कल गुरुवार देर रात उनकी शिक्षिका पत्नी ने हमला कर दिया। हमले में शिक्षक के गले में और हाथ पर काफी गंभीर चोटें आई हैं। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी की।
लंबे समय से चल रहा विवाद
दंपती के बीच काफी लंबे समय से विवाद चलते आ रहा है। गुरुवार को शिक्षक पति पत्नी की नई स्कूटी किसी काम से ले गया था। जब वापस लौटा तो स्कूटी का इंडिकेटर टूटा हुआ था। जिसके बाद दोनों के बीच काफी विवाद हो रहा था। पड़ोसियों के द्वारा किसी तरह दोनों को समझा बूझकर शांत किया गया था, पर देर रात मामला बिगड़ने पर पत्नी ने पति पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया।
पहला वार उसके गले में लगा, लेकिन कुछ ही देर के बाद दूसरी चाकू लेकर फिर वार कर दिया। जिसके बाद बचाव के दौरान हांथ में गंभीर चोट आई है।
थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया घटना पर अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- चंपावत में दर्दनाक हादसा, टिप्पर वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक की मौत
यह भी पढ़ें- गुलदार की खाल तस्करी का छह साल पुराना मामला, दो अभियुक्तों को पांच-पांच साल की जेल