UK Board Result 2026: चंपावत में हिमानी ने 10वीं और यश ने इंटर में किया टॉप
चंपावत जिले में उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित हो गए हैं, जिसमें इंटर में यश अवस्थी और हाईस्कूल में हिमानी उप्रेती ने जिला टॉप किया ...और पढ़ें

हाईस्कूल में माडर्न इंटर कालेज चंपावत की हिमानी उप्रेती 96.20 ले साथ जिले में अव्वल रही।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, चंपावत। जिले में इस बार इंटर का कुल परीक्षा परिणाम 93.10 प्रतिशत और हाईस्कूल का 94.80 प्रतिशत रहा।
स्वामी विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कालेज टनकपुर के यश अवस्थी ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में 93.08 प्रतिशत और हाईस्कूल में माडर्न इंटर कालेज चंपावत की हिमानी उप्रेती ने 96.20 ले साथ जिले अव्वल रहने के साथ ही राज्य स्तर टाप 25 में स्थान सुनिश्चित किया है।
जिले से इस बार उत्तराखंड परिषदीय परीक्षा में इंटरमीडिएट में 2450 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। जिसमें से 2450 ने उत्तीर्ण की।
हाईस्कूल में कुल 2876 पंजीकृत विद्यार्थी थे। इमसें से 2846 ने परीक्षा उत्तीर्ण की। इस परिणाम शनिवार को घोषित हुआ।
हाईस्कूल में हिमानी उप्रेती, एमआईसी चंपावत ने 96.20 प्रतिशत, जीआईसी चंपावत की संगीता भट्ट ने 94.6 प्रतिशत, विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कालेज के पवन कुमार ने 94.6 प्रतिशत व जलाल ओली ने 92.8 प्रतिशत, जीआईसी पवाई के नरेंद्र ने 92.6 प्रतिशत अंकों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की है।
वहीं इंटरमीडिएट में विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कालेज टनकपुर के यश अवस्थी ने 93.8 प्रतिशत, विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कालेज लोहाघाट की रिया चौबे ने 93.4 प्रतिशत, सांची जोशी ने 92.8 प्रतिशत, विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कालेज के मयंक जोशी ने 92.8 प्रतिशत, जीजीआईसी अमोरी की हंसा भट्ट ने 92.8 प्रतिशत, जीआईसी दिगाली चौड़ की हेमा नायक ने 92.4 प्रतिशत अंकों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की है।
जिलाधिकारी मनीष कुमार, प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी मान सिंह बिष्ट ने सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी है। साथ ही इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
यह भी पढ़ें- UK Board 12th Topper: औसत से असाधारण, दसवीं में थे 72%; 12वीं में मेरिट लिस्ट में बनाया स्थान
यह भी पढ़ें- UK Board Topper 2026: आपदा में घर उजड़ा, हौसला नहीं; संघर्ष पर जीत की कहानी बन गई साक्षी