Uttarakhand PCS Topper: यूकेपीएससी की परीक्षा में अदिति पुनेठा ने हासिल किया पहला स्थान, बनीं डिप्टी एसपी
अदिति पुनेठा ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) की परीक्षा में डिप्टी एसपी रैंक में प्रदेश भर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। ...और पढ़ें

चंपावत जिले के लोहाघाट की रहने वाली अदिति पुनेठा।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सहयोगी, लोहाघाट (चंपावत)। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) की परीक्षा में लोहाघाट की बेटी अदिति पुनेठा ने शानदार सफलता हासिल करते हुए डिप्टी एसपी रैंक में प्रदेश भर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर है।
मूल रूप से लोहाघाट के भुमलाई गांव तथा वर्तमान में ठाडा ढूंगा, लोहाघाट निवासी अदिति पुनेठा के पिता दीपक पुनेठा भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) में शाखा प्रबंधक के पद पर बागेश्वर में कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता भावना पुनेठा शिक्षण कार्य से जुड़ी हुई हैं।
अदिति इससे पूर्व उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की परीक्षा में भी 45वीं रैंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दे चुकी हैं। वर्तमान में वह भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की तैयारी कर रही हैं।
अदिति की प्रारंभिक शिक्षा ओकलैंड पब्लिक स्कूल, लोहाघाट में हुई। अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता, गुरुजनों तथा इष्ट देवता के आशीर्वाद को दिया है।
अदिति की इस उल्लेखनीय उपलब्धि विधायक खुशाल सिंह अधिकारी, नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, राजू गड़कोटी, नवीन मुरारी, जीवन मेहता, मनीष जुकरिया सहित अनेक लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand PCS Result Declared: पीसीएस परीक्षा 2024 का परिणाम जारी, जसमीत कौर और अदिति पुनेठा ने किया टॉप
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के चमोली की तनीषा बिष्ट ने JEE Advanced में लहराया परचम, आईआईटी में चयन