Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    चंपावत में चरस के साथ एक युवक गिरफ्तार

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Fri, 27 Jul 2018 02:33 PM (IST)

    चंपावत जिले के लोहाघाट में पुलिस ने एक व्‍यक्ति को चरस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। ...और पढ़ें

    चंपावत में चरस के साथ एक युवक गिरफ्तार
    चंपावत में चरस के साथ एक युवक गिरफ्तार

    लोहाघाट, चंपावत [जेएनएन]: पहाड़ों में लगातार बढ़ रहे नशे की प्रवृति के चलते युवा नशे के कारोबार मे लिप्त होते जा रहे है। ऐसा ही गुरुवार को चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने स्थानीय बस अड्डे के समीप एक युवक के पास एक किलो दो सौ ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया है।

    थानाध्यक्ष मनीष खत्री ने बताया की कैलाश सिंह देव (35) पुत्र जोगा सिंह निवासी झलान देव से बस स्टेशन के समीप गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक किलो दो ग्राम चरस बरामद की गई। अभियुक्त के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। पूछताछ में अभियुक्त ने चम्पावत के आसपास चरस बेचने की बात कही है। पुलिस टीम एसआई हेमंत कठैत, देवेंद्र सिंह मेहता, नवल किशोर, राकेश रांकली, अशोक वर्मा शामिल थे।

    यह भी पढ़ें: पांच किलो चरस के साथ सहारनपुर के दो तस्कर गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें: विकासनगर में आधा किलो चरस के साथ एक गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें: एक किलो चरस के साथ नेपाल मूल का व्यक्ति गिरफ्तार