देहरादून में इन्फ्लूएंजा H1N1 के बढ़ते मामले: स्वाइन फ्लू के 11 नए मरीज, अस्पताल में कल से फ्लू OPD
देहरादून में स्वाइन फ्लू (H1N1) के मामले बढ़ रहे हैं, शनिवार को 11 नए संक्रमित मिले और कुल 78 मामले ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
शनिवार को देहरादून में स्वाइन फ्लू के 11 नए मामले।
जिले में अब तक कुल 78 H1N1 संक्रमित, 5 मौतें दर्ज।
दून अस्पताल में सोमवार से फ्लू ओपीडी की शुरुआत होगी।
जागरण संवाददाता, देहरादून। बारिश के बीच जिले में जिले में जिले में स्वाइन फ्लू (एच1एन1,इन्फ्लूएंजा) संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। शनिवार को 26 सैंपल की जांच में 11 लोग एच1एन1 संक्रमित पाए गए। इनमें नौ देहरादून और दो अन्य जिलों व राज्य के हैं। वहीं, नौ मरीज स्वस्थ हुए हैं।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, जिले में अब तक एच1एन1 के 78 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 52 देहरादून और 26 अन्य जिलों के मरीज हैं। वर्तमान में 23 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। अब तक 50 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि पांच मौतें दर्ज की गई हैं।
जिले में अब तक 78 संक्रमित, 23 मरीज अस्पतालों में भर्ती
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, मृतकों में सह-रुग्णता की स्थिति थी। मौत के कारण की पुष्टि डेथ आडिट के बाद होगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि सभी अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रहने को कहा गया है। सभी जगह अलग से तैयारी की जा रही है।
कोरोना के दो नए मरीज, अबतक 20 मामले
कोरोना के 15 सैंपल की जांच में दो लोग संक्रमित मिले हैं। दोनों मरीज एम्स ऋषिकेश में भर्ती हैं और अन्य जिले से संबंधित हैं। शनिवार को दो कोरोना मरीज स्वस्थ भी हुए। जिले में अब तक कोरोना के 20 मामले सामने आए हैं। इनमें आठ देहरादून और 12 अन्य जिलों के हैं। वर्तमान में तीन मरीज एम्स में उपचाराधीन हैं। कोरोना से अब तक किसी मरीज की मौत नहीं हुई है।
यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बाद हाई अलर्ट, सभी सरकारी डॉक्टरों की छुट्टियां रद
यह भी पढ़ें- देहरादून में स्वाइन फ्लू H1N1 के आठ नए मरीज मिले: 67 पहुंची संक्रमितों की संख्या, बच्चों-बुजुर्गों का रखें खास ध्यान
दून अस्पताल में कल से चलेगी फ्लू ओपीडी
देहरादून के राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सोमवार से फ्लू की ओपीडी चलेगी। इसमें एक डॉक्टर व एक इंटर्न रहेंगे। ओपीडी में कैंटीन के पास ही इसके लिए अलग से कक्ष बनाया गया है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरएस बिष्ट ने बताया कि इसमें मेडिसिन अथवा कम्न्युनिटी मेडिसिन से डॉक्टर तैनात रहेंगे। जो भी फ्लू के मरीज आते हैं उनकी ओपीडी चलेगी और इसके बाद जांच की जाएगी। ताकि अन्य मरीज और तीमारदारों को परेशानी न हो।
