यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
भारतीय सैन्य अकादमी में 40 कैडेट को मिली जेएनयू की डिग्री
सिपाही के रूप में फौज में भर्ती हुए देशभर के 40 युवाओं ने तरक्की की उड़ान भरी। आइएमए में 111वीं ग्रेजुएशन सेरेमनी में 40 कैडेटों को जेएनयू की डिग्री स ...और पढ़ें

देहरादून, [जेएनएन]: भारतीय सैन्य अकादमी (आइएमए) स्थित आर्मी कैडेट कॉलेज (एसीसी) की 111वीं ग्रेजुएशन सेरेमनी में 40 कैडेटों को जेएनयू की डिग्री से सम्मानित किया गया। एसीसी में तीन साल की कठिन ट्रेनिंग और पढ़ाई के बाद यह कैडेट आइएमए की मुख्यधारा से जुड़ गए हैं। अब एक साल ट्रेनिंग के बाद सेना में बतौर अधिकारी के रूप में शामिल हो जाएंगे।
सिपाही के रूप में फौज में भर्ती हुए देशभर के 40 युवाओं ने शुक्रवार को तरक्की की उड़ान भरी। वर्षों से सेना में अफसर बनने का सपना संजोए कैडेट लगन और मेहनत के बूते मुकाम तक पहुंच गए हैं। अब आइएमए में एक साल अफसर की ट्रेनिंग लेने के बाद यह अगले साल होने वाली पीओपी में अफसर पद की शपथ लेंगे। ग्रेजुएशन सेरेमनी में सात उत्तराखंड के जांबाज भी शामिल हुए हैं।
आइएमए के कमाडेंट (लेफ्टिनेंट जनरल) एसके झा ने आर्मी कैडेट कॉलेज के इन 40 कैडेट्स को जेएनयू (जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी) से स्नातक की उपाधि व अवार्ड दिए। अवार्ड पाने वालों में 21 साइंस और 19 कैडेट्स ह्यूमिनिटीज स्ट्रीम से स्नातक बने। कॉलेज से पासआउट होने के बाद यह कैडेट आइएमए में एक साल का प्रशिक्षण लेंगे। कमांडेंट ले.ज.एसके झा ने अफसर बनने की राह पर अग्रसर जेंटलमेन कैडेट्स को उच्च्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

कहा कि उनके सामने कई चुनौतियां होंगी, मगर देश की आन, बान और शान बनाए रखने की जिम्मेदारी अब उनके हाथों में होगी। इस मौके पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेटों को बधाई देते कहा कि वह अपने प्रदर्शन में निरंतरता बनाए रखें। कमान्डेंट ने अभिभावकों को भी बधाई दी। इससे पहले एसीसी के प्रिंसिपल डा.नवीन कुमार ने कॉलेज की प्रगति रिपोर्ट पेश की।
खबरें और भी
इनको मिला अवार्ड--
चीफ आफ आर्मी स्टाफ मेडल
कैडेट-----------------------मेडल---------------राज्य
प्राक्रम सिंह--------------गोल्ड मेडल------(हिमाचलप्रदेश)
गोले किरण ज्ञानोबा---सिल्वर मेडल-----(पुणे महाराष्ट्र )
मनीपाल सिंह-----------ब्रांज मेडल--------(जम्मू-कश्मीर)
कमाडेंट्स बैनर----------------कारगिल कंपनी
कमाडेंट्स सिल्वर मेडल
सीबी थापा, सर्विस सब्जेक्ट्स(नेपाल )
मनीपाल सिंह,ह्यूमिनिटीज स्ट्रीम-(जम्मू-कश्मीर)
मनोरंजन कुमार मिश्रा, साइंस स्ट्रीम (बिहार)
यह भी पढ़ें: भारत और नेपाल की सेनाओं का संयुक्त युद्धाभ्यास पिथौरागढ़ में शुरू
यह भी पढ़ें: भारतीय सैन्य अकादमी में इस दिन होगी पासिंग आउट परेड
यह भी पढ़ें: भारतीय सैन्य अकादमी ने धूमधाम से मनाया अपना 85वां स्थापना दिवस