Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पहाड़ी मार्गों पर उत्तराखंड परिवहन को मिलेगी नई मजबूती, 50 मिनी और 140 इलेक्ट्रिक बसें होंगी संचालित

    Updated: Tue, 07 Jul 2026 08:51 AM (IST)

    परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने उत्तराखंड परिवहन निगम को मजबूत करने के लिए 50 नई मिनी बसें पहाड़ी मार्गों पर चलाने और केंद्र से 140 इलेक्ट्रिक बसें मिलन ...और पढ़ें

    फाइल फोटो।

    फाइल फोटो।

    HighLights

    1. 50 नई मिनी बसें पहाड़ी मार्गों पर चलेंगी।

    2. केंद्र से 140 इलेक्ट्रिक बसें जल्द मिलेंगी।

    3. रामनगर, टनकपुर बस स्टेशनों का कार्य शीघ्र पूरा होगा।

    राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। प्रदेश सरकार ने उत्तराखंड परिवहन निगम को घाटे से उबारने और सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में कदम तेज कर दिए हैं। परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने विभागीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को रामनगर और टनकपुर के निर्माणाधीन बस स्टेशनों का शेष कार्य शीघ्र पूरा करने, पहाड़ी मार्गों पर 50 नई मिनी बसें संचालित करने और इलेक्ट्रिक बसों के लिए चार्जिंग नेटवर्क का विस्तार करने के निर्देश दिए।

    मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार से जल्द ही 140 इलेक्ट्रिक बसें मिलने वाली हैं, जिससे प्रदेश की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी।

    परिवहन मंत्री ने की विभागीय समीक्षा बैठक

    विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में सोमवार को विभागीय समीक्षा के दौरान परिवहन मंत्री ने रामनगर और टनकपुर बस स्टेशनों के कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि परिवहन निगम और परिवहन विभाग के बेहतर समन्वय का सकारात्मक परिणाम राजस्व में वृद्धि के रूप में सामने आया है।

    चारधाम यात्रा सीजन में अभी तक परिवहन निगम ने लगभग आठ करोड़ रुपये की आय अर्जित की है। वहीं, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे मार्ग पर किराया कम किए जाने से यात्रियों की पहली पसंद उत्तराखंड परिवहन निगम की बसें बनी हैं

    केंद्र से मिलेंगे 140 बसें, व्यवस्था होगी मजबूत

    परिवहन मंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य निगम को घाटे से बाहर निकालकर आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है। इसके लिए जल्द ही 50 नई मिनी बसों का संचालन पर्वतीय और छोटे मार्गों पर शुरू किया जाएगा, जिससे दूरस्थ क्षेत्रों में आवागमन और अधिक सुगम होगा।

    खबरें और भी

    परिवहन विभाग के कार्यालयों के आधुनिकीकरण पर भी जोर दिया

    मंत्री ने अधिकारियों को इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के अनुरूप चार्जिंग स्टेशनों की संख्या बढ़ाने, टिकट बुकिंग प्रक्रिया को और सरल बनाने तथा कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के माध्यम से भी टिकट उपलब्ध कराने की व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए। साथ ही परिवहन विभाग के कार्यालयों के आधुनिकीकरण पर भी जोर दिया।

    यह भी पढ़ें- कातिल पत्नी रूबी आगरा जेल में बेचैन! जागकर काटी रात, खीर में नींद की गोलियां देकर मारा; फिर बाथरूम में दबाई थी लाश

    बैठक में प्रत्येक जिले में सिटी बस सेवा शुरू करने की कार्ययोजना, बसों की मरम्मत, पुराने वाहनों को हटाने, कर्मचारियों की भर्ती, बस स्टेशनों की सुविधाओं, आनलाइन बुकिंग, यात्री शिकायतों के निस्तारण तथा तकनीकी उन्नयन की भी विस्तार से समीक्षा की गई।

     

    यह भी पढ़ें- आगरा: खीर में नशीली गोलियां, फिर हत्या और घर में दफनाया शव; पत्नी का चौंकाने वाला सच

    बैठक में परिवहन निगम प्राधिकरण के सदस्य संजय अरोड़ा, प्रबंध निदेशक रीना जोशी सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।