विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 06, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Lockdown: उत्तराखंड में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 535 लोग गिरफ्तार

By Bhanu Prakash SharmaEdited By:
Updated: Wed, 06 May 2020 01:21 PM (IST)

लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर प्रदेश में 61 मुकदमे दर्ज किए गए और 535 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। प्रदेश में अब तक 2602 मुकदमे दर्ज कर 13643 आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Uttarakhand Lockdown: उत्तराखंड में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 535 लोग गिरफ्तार
Uttarakhand Lockdown: उत्तराखंड में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 535 लोग गिरफ्तार

देहरादून, जेएनएन। लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर प्रदेश में 61 मुकदमे दर्ज किए गए और 535 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। प्रदेश में अब तक 2602 मुकदमे दर्ज कर 13643 आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 

वहीं,  एमवी एक्ट के तहत 31931 वाहनों के चालान, 6020 वाहन सीज और 1.63 करोड़ रुपये जुर्माना वसूला जा चुका है। दून पुलिस की ओर से लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 36 मुकदमे दर्ज किए गए, जिसमें 41 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस एक्ट के तहत 41 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। एमवी एक्ट में 502 वाहनों के चालान, जबकि 47 वाहनों को सीज किया गया।

दूसरी ओर हरिद्वार जिले में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 67 लोगों को गिरफ्तार किया गया। एमवी एक्ट में 13 वाहन सीज और 120 वाहनों के चालान किए गए।

लॉकडाउन उल्लंघन में आठ गिरफ्तार 

तय दिन के अलावा दुकान खोलने और सड़कों पर अनावश्यक घूमने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दून पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। शहर कोतवाल शिशुपाल नेगी ने बताया कि प्रशासन की ओर से रोटेशन में सभी दुकानों के खुलने के दिवस निर्धारित किए गए हैं, लेकिन उक्त दुकानदारों द्वारा निर्धारित दिवस के अतिरिक्त अन्य दिवस में दुकान खोली गई। दुकानों पर भीड़ भी पाई गई। 

बताया कि  मोतीबाजार क्षेत्र में स्कूल बैग की दुकान खोलने पर जसवीर सिंह, कपड़ों की दुकान खोलने पर हरप्रीत सिंह और अनावश्यक घूमने पर हर्षदीप निवासी चकशाह नगर को गिरफ्तार किया गया।

वहीं कैंट थाना के एसओ संजय मिश्रा ने बताया कि कपड़े की दुकान खोलने पर पीयूष गुप्ता, टेलर की दुकान खोलने पर निजाम सिंह, सब्जी की ठेली लगाने पर दिनेश सिंह और नन्हे को गिरफ्तार किया गया।

शराब ठेके का कर्मचारी गिरफ्तार

नेहरू कॉलोनी पुलिस ने शराब ठेके के पटेलनगर निवासी कर्मचारी पंकज कोहली को लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एसओ दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि वह लोगों को रेलिंग के पास एकत्र कर शराब बेच रहा था। भीड़ होने के कारण शारीरिक दूरी के नियमों का उल्लंघन हो रहा था। 

यह भी पढ़ें: Lockdown: लॉकडाउन के नियम तोड़ने पर 20 दुकानदार गिरफ्तार Dehradun News

शराब के साथ एक गिरफ्तार

नेहरू कॉलोनी पुलिस ने शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। चौकी बाईपास इंचार्ज आशीष रावत ने बताया कि योगेश कश्यप निवासी दीप नगर अजबपुर कलां को 50 पव्वे अवैध देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें: Coronavirus: मास्क नहीं लगाने पर 81 लोगों के पुलिस ने किए चालान Haridwar News