शिक्षा मंत्री ने श्रीनगर में 69 विशेष शिक्षकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, समावेशी शिक्षा पर जोर
विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने श्रीनगर में गढ़वाल मंडल के 69 सहायक अध्यापक (विशेष शिक्षा) को नियुक्ति पत्र वितरित किए। उन्होंने नवनियुक्त ...और पढ़ें

HighLights
गढ़वाल मंडल में 69 विशेष शिक्षकों को नियुक्ति पत्र मिले।
शिक्षा मंत्री डॉ. रावत ने समावेशी शिक्षा के महत्व पर जोर दिया।
नवनियुक्त शिक्षक विशेष आवश्यकता वाले बच्चों का भविष्य संवारेंगे।
राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने रविवार को श्रीनगर में आयोजित समारोह में गढ़वाल मंडल के अंतर्गत चयनित 69 सहायक अध्यापक (एलटी) (विशेष शिक्षा) को नियुक्ति पत्र वितरित किए। उन्होंने नवनियुक्त शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं समावेशी शिक्षा उपलब्ध कराने में उनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होगी।
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने वितरित किए नियुक्ति पत्र
विद्यालयी शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से चयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। इनमें पौड़ी के 21, टिहरी गढ़वाल के 17, चमोली और देहरादून के नौ-नौ, उत्तरकाशी के आठ, रुद्रप्रयाग के चार तथा हरिद्वार के एक शिक्षक शामिल हैं।
डॉ. रावत ने कहा कि शिक्षक केवल शिक्षा देने का कार्य नहीं करते, बल्कि समाज और राष्ट्र के भविष्य का निर्माण भी करते हैं। उन्होंने कहा कि नवनियुक्त शिक्षकों के कंधों पर उत्तराखंड के भविष्य को संवारने की जिम्मेदारी है। सभी शिक्षकों से संवेदनशीलता, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की अपेक्षा जताई।
विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के विकास पर रहेगा फोकस
डॉक्टर रावत ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक, गुणवत्तापूर्ण और समावेशी बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। विद्यालयों के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने, डिजिटल शिक्षा, शिक्षक प्रशिक्षण, कौशल विकास और मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के पहाड़ों में डॉक्टरों की कमी: एनएचएम रिपोर्ट ने खोली पोल, दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित
यह भी पढ़ें- सीएम योगी ने सर्किट हाउस आगरा में किया डिनर: पनीर पकौड़ा को इनकार, लौकी-तोरई की सब्जी के साथ चखा खीर का स्वाद
मंत्री ने विश्वास जताया कि विशेष शिक्षक दिव्यांग एवं विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को और सशक्त बनाएंगे। समारोह में विभागीय अधिकारी, नव नियुक्त शिक्षक और उनके परिजन भी मौजूद रहे।