विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

करवाचौथ पर समंदर पार साजन, स्क्रीन पर दीदार... दूर रहकर भी निभाया प्यार

Published: Fri, 30 Oct 2026 08:28 AM (IST)

देहरादून की सुहागिनों ने करवा चौथ पर दूर तैनात पतियों के लिए व्रत रखा, मोबाइल और वीडियो कॉल के जरिए उनका दीदार कर व्रत खोला।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। चांद निकला तो सुहागिनों ने छलनी उठाई, लेकिन सामने पति का चेहरा नहीं, मोबाइल और लैपटाप की स्क्रीन थी। किसी का जीवनसाथी समंदर में जहाज पर तैनात है तो किसी का देश की सीमाओं की सुरक्षा में डटा है।

दूरियों के बावजूद दून की इन महिलाओं की आस्था और प्रेम में कोई कमी नहीं आई। किसी ने पति की तस्वीर देखकर तो किसी ने वीडियो काल के जरिए उनका दीदार कर व्रत खोला।

कोई 13 साल से तो कोई 18 वर्षों से करवा चौथ की परंपरा निभा रही है। फर्ज की राह पर दूर खड़े पतियों और घर में इंतजार करती पत्नियों के बीच तकनीक ने प्रेम का सेतु बनकर करवा चौथ की खुशियां साझा करने का जरिया दिया।

तस्वीर देखकर खोला 14वां व्रत
सहस्रधारा रोडके कानन कुंज निवासी रूपाली पंत आहूजा का यह 14वां करवा चौथ है। उनके पति अंकित मर्चेंट नेवी में हैं और इन दिनों जहाज पर विदेश में हैं। रूपाली ने पति की लंबी उम्र की कामना के साथ व्रत रखा और उनकी तस्वीर देखकर व्रत खोला। दूरी के बावजूद दोनों का प्रेम और विश्वास इस पर्व को उनके लिए खास बनाता है।

लेह में तैनात प

यह भी पढ़ें- आधुनिक युग की मीरा! ठाकुरजी को माना पति, साध्वी ने नंदगांव में कान्हा के दर्शन कर खोला करवाचौथ का व्रत

यह भी पढ़ें- देहरादून में पतियों की लंबी आयु के लिए सुहागिनों ने रखा करवाचौथ व्रत, चांद का दीदार कर की पूजा

ति से वीडियो काल पर बात
गोविंदनगर निवासी आशा झिंक्वाण का यह 13वां करवा चौथ है। उनके पति अनीर सिंह झिंक्वाण सेना में लेह में तैनात हैं। आशा ने वीडियो काल के माध्यम से पति का दीदार कर व्रत खोला। उनका कहना है कि ड्यूटी भी जरूरी है और व्रत भी। तकनीक ने दूर रहकर भी परंपरा निभाना आसान बना दिया है।

जम्मू-कश्मीर में तैनात ब्रिगेडियर पति से संपर्क
डा. श्रवि अत्री ने सहस्रधारा रोड स्थित अपने मायके में करवा चौथ का व्रत रखा। उनके पति ब्रिगेडियर अमर अत्री इन दिनों जम्मू-कश्मीर में तैनात हैं। पिछले 15 वर्षों से व्रत रख रहीं डा. श्रवि ने वीडियो काल के माध्यम से पति से संपर्क कर व्रत खोला। सेना की ड्यूटी के कारण पति का घर आना संभव नहीं हो सका।

कतर में पति, वीडियो काल से खोला व्रत
तुनवाला निवासी प्रीति काला के पति प्रवीण काला कतर में कार्यरत हैं और पिछले छह महीने से विदेश में हैं। प्रीति 18 वर्षों से करवा चौथ का व्रत रख रही हैं। इस बार भी उन्होंने वीडियो काल के माध्यम से पति का दीदार कर व्रत खोला।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।