विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दोस्‍तों के साथ नहाने गया युवक गंगा में डूबा, मौत

By gaurav kalaEdited By:
Updated: Mon, 24 Oct 2016 05:15 AM (IST)

दोस्तों के साथ गंगा में नहाने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने रेस्‍क्‍यू के जरिए उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

News Article Hero Image

रायवाला, देहरादून, [जेएनएन]: दोस्तों के साथ गंगा में नहाने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने रेस्क्यू के जरिए उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक देहरादून जनपद स्थित रायवाला में बापू ग्राम गली नंबर एक निवासी अमन रावत (28 वर्ष) पुत्र गंभीर सिंह रावत अपने नौ अन्य दोस्तों के साथ रायवाला की ओर घूमने गया था।

पढ़ें: चीला शक्ति नहर के किनारे मिली महिला की स्कूटी व चप्पल, डूबने की आशंका
दोपहर बाद करीब तीन बजे वह अपने दोस्तों को साथ लेकर बसंती माता मंदिर के समीप गंगा में नहाने चला गया। यहां गंगा में नहाते वक्त अचानक अमन रावत पानी में डूब गया। दोस्तों ने काफी प्रयास किया मगर उसने बचाया न जा सका।

पढ़ें:-आर्थिक तंगी से परेशान होकर महिला तीन बच्चों के साथ नहर में कूदी, तभी
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू के बाद गंगा से युवक का शव बरामद किया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।

पढ़ें: उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में बादल फटा, बारिश से तबाही; जनजीवन अस्त-व्यस्त