विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दस साल के बच्‍चे को ले गया कमरे में, करने लगा गंदी हरकत

By Gaurav KalaEdited By:
Updated: Sun, 26 Feb 2017 07:18 AM (IST)

बच्चे के चिल्लाने पर आसपास के लोगों ने बालक को चंगुल से छुड़ाया। बच्चे की मां की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

दस साल के बच्‍चे को ले गया कमरे में, करने लगा गंदी हरकत
दस साल के बच्‍चे को ले गया कमरे में, करने लगा गंदी हरकत

विकासनगर, [जेएनएन]: एक व्यक्ति ने बहला फुसलाकर अपने कमरे पर बुलाकर दस साल के बच्चे के साथ कुकर्म का प्रयास किया। बच्चे के चिल्लाने पर आसपास के लोगों ने बालक को चंगुल से छुड़ाया। बच्चे की मां की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार देहरादून जनपद के सहसपुर थाने में लखीमपुर खीरी यूपी की एक महिला ने तहरीर दी कि उसके दस साल के बच्चे को महबूब पुत्र मतलूब मूल निवासी मिर्जापुर सहारनपुर व हाल निवासी चोरखाला सहसपुर बहला फुसलाकर ले गया और कमरे में ले जाकर कुकर्म का प्रयास किया।
बच्चे के चिल्लाने पर आसपास के लोगों ने छुड़ाकर उसे सूचना दी। पुलिस ने सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महबूब को दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ थाने में कुकर्म के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया।
थानाध्यक्ष मुकेश त्यागी के अनुसार आरोपी को जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गयी है।