विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा ने प्रदेश महामंत्री संगठन ने कार्यकर्ताओं को दी ये नसीहत Dehradun News

By BhanuEdited By:
Updated: Thu, 03 Oct 2019 09:39 AM (IST)

महानगर भाजपा कार्यालय में आयोजित परिचय कार्यक्रम में नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार ने कार्यकर्ताओं को नसीहत दी। उन्होंने कहा राजनीति केवल और केवल सेवा का माध्यम है।

भाजपा ने प्रदेश महामंत्री संगठन ने कार्यकर्ताओं को दी ये नसीहत Dehradun News
भाजपा ने प्रदेश महामंत्री संगठन ने कार्यकर्ताओं को दी ये नसीहत Dehradun News

देहरादून, जेएनएन। महानगर भाजपा कार्यालय में आयोजित परिचय कार्यक्रम में नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार ने कार्यकर्ताओं को नसीहत दी। उन्होंने कहा पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए राजनीति केवल और केवल सेवा का माध्यम है। 

परेड ग्राउंड स्थित कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री संगठन ने कहा कि समाज में चल रही कुरीतियों के विरुद्ध जनमत बनाना और समाज एवं देश कैसे आगे बढ़े इस पर निरंतर चिंतन करना भाजपा कार्यकर्ताओं का कर्तव्य है। उन्होंने कहा पद चलनशील होते हैं आते-जाते रहते हैं। सेवा भाव निरंतर जीवन भर साथ चलता है।  सोशल मीडिया पर की जाने वाली पोस्ट एवं टिप्पणियों पर उन्होंने कहा कि कोई भी ऐसी बात न करे जिससे संगठन को आगे ले जाने में दिक्कत हो और ऐसी हर बात करे जिससे संगठन आगे बढ़े। 

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छता एवं जल संरक्षण अभियान का जिक्र करते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही इसे जन आंदोलन बनाकर इस देश को आगे ले जा सकते हैं। यह हमारा परम कर्तव्य भी है। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष विनय गोयल, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी, प्रदेश महामंत्री अनिल गोयल और मेयर सुनील उनियाल गामा ने भी संबोधित किया।  कार्यक्रम का संचालन महामंत्री आदित्य चौहान ने किया।

यह भी पढ़ें: पंचायत चुनाव में जनता देगी मनमानी का जवाब Dehradun News

कार्यक्रम में रविंद्र कटारिया, सीताराम भट्ट, मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष श्याम पंत, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती ब्रिजलेस गुप्ता, पार्षद आलोक कुमार, अर्चना पुंडीर, विमल उनियाल, समिधा गुरंग, अनीता शर्मा अमिता सिंह, आफताब आलम, अजय सिंघल, सुशीला रावत, राकेश पंडित, भूपेंद्र कठैत आदि भी उपस्थित थे। 

यह भी पढ़ें: देहरादून में अवैध सब्जी मंडियों के खिलाफ उक्रांद का प्रदर्शन Dehradun News