विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अंकिता भंडारी हत्याकांड: सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर नार्को टेस्ट को राजी, 6 अक्टूबर को दोबारा कोर्ट में पेशी

Published: Fri, 23 Oct 2026 07:11 PM (IST)

अंकिता भंडारी हत्याकांड में पूर्व विधायक सुरेश राठौर और अभिनेत्री उर्मिला सनावर ने नार्को व पालिग्राफ टेस्ट के लिए सहमति ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआइपी के नाम को लेकर चर्चा में आए पूर्व विधायक सुरेश राठौर व अभिनेत्री उर्मिला सनावर ने नार्को टेस्ट व पालिग्राफ के लिए सहमति दे दी है। शुक्रवार को सीबीआइ की अदालत में दोनों के बयान रिकार्ड किए गए।

दोनों को 26 अक्टूबर को दोबारा कोर्ट में पेशी पर बुलाया गया है। पूर्व विधायक व अभिनेत्री ने नार्को व पालिग्राफ टेस्ट के लिए कोर्ट के समक्ष अपनी-अपनी शर्त भी रखी है।

विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीबीआइ) संदीप सिंह भंडारी की अदालत ने पूर्व विधायक सुरेश राठौर व अभिनेत्री उर्मिला सनावर को नार्को टेस्ट करवाने को लेकर उनकी सहमति के लिए नोटिस जारी किया गया था।

अदालत ने दोनों को 23 अक्टूबर को कोर्ट में उपस्थित होने के आदेश दिए थे। पूर्व विधायक सुरेश राठौर शुक्रवार सुबह 10:30 बजे कोर्ट के समक्ष उपस्थित हुए। उन्होंने अदालत के समक्ष नार्को टेस्ट करवाने की सहमति दी है।

साथ ही टेस्ट से पूर्व मेडिकल करवाने की शर्त भी रखी है। सुरेश राठौर के अधिवक्ता अभिलाष शर्मा ने कहा कि वह हर जांच में सहयोग को तैयार हैं। इसके करीब आधे घंटे बाद 11 बजे उर्मिला सनावर कोर्ट में पेश हुई।

उन्होंने अदालत के समक्ष नार्को टेस्ट व पालिग्राफ के लिए सहमति दी। साथ ही कोर्ट के समक्ष शर्त रखी कि मीडिया के सामने ही उनका नार्को व पालिग्राफ टेस्ट हो। उर्मिला ने दावा किया कि नार्को व पालिग्राफ टेस्ट के दौरान वह कई राज उगलेगी, जो जनता के समक्ष आना चाहिए।

हत्याकांड के तीन आरोपित जेल में हैं बंद

18 सितंबर 2022 को ऋषिकेश के समीप यमकेश्वर में वनंतरा रिसाेर्ट की रिसेशप्निस्ट 19 वर्षीय अंकिता भंडारी के लापता होने की खबर आई थी। 24 सितंबर को शव ऋषिकेश के पास चीला नहर बैराज से बरामद हुआ।

इस मामले में मई 2025 में कोर्ट ने रिसाेर्ट के मालिक पुलकित आर्य, मैनेजर सौरभ भास्कर और असिस्टेंट मैनेजर अंकित गुप्ता को दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी। तीनों तब से जेल में बंद हैं।

यह भी पढ़ें- अंकिता भंडारी हत्याकांड : 23 अक्टूबर को कोर्ट में पेश होंगी उर्मिला सन्नवर

यह भी पढ़ें- अंकिता भंडारी हत्याकांड: उत्तराखंड न्याय यात्रा के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, गढ़वाल और कुमाऊं में भरेगी हुंकार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।