विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अंकिता भंडारी हत्याकांड : पिता ने सीएम धामी को भेजा CBI की जांच संबंधी पत्र

By SOBAN SINGHEdited By: Sunil Negi
Published: Sun, 11 Jan 2026 12:37 AM (IST)

अंकिता भंडारी के माता-पिता ने मुख्यमंत्री को सीबीआई जांच के लिए पत्र भेजा है। यह पत्र उत्तराखंड सरकार के गृह ...और पढ़ें

मुख्यमंत्री आवास में बीते दिनों अंकिता भंडारी के पिता वीरेंद्र भंडारी व माता सोनी देवी से मुलाकात करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। जागरण आर्काइव

मुख्यमंत्री आवास में बीते दिनों अंकिता भंडारी के पिता वीरेंद्र भंडारी व माता सोनी देवी से मुलाकात करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। जागरण आर्काइव

HighLights

  1. अंकिता के माता-पिता ने सीएम को सीबीआई जांच हेतु पत्र भेजा।

  2. पत्र को वर्तमान पुलिस विवेचना का हिस्सा बनाया गया है।

  3. यह पत्र सीबीआई की संभावित जांच में भी शामिल रहेगा।

जागरण संवाददाता, देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड में सीबीआई जांच करने संबंधी पत्र उनके माता-पिता ने मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए दिया है।

पत्र को सचिव गृह उत्तराखंड सरकार की ओर से पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड तथा एसएसपी देहरादून को सन्दर्भित किया गया।

एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने बताया कि पत्र प्राप्त होने के उपरांत पत्र को पंजीकृत मुकदमे की विवेचना में शामिल करते हुए दर्ज प्राथमिकी का भाग बनाया गया है। पत्र आगे सीबीआई की विवेचना में भी शामिल रहेगा। इस संबंध में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें- 'CBI को जल्द भेजे जाएंगे रिकॉर्ड', अंकिता भंडारी हत्याकांड पर बोले आईजी राजीव स्वरूप

यह भी पढ़ें- अंकिता भंडारी मामले में बड़ा फैसला, सीएम धामी ने की CBI जांच की सिफारिश

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: अंकिता भंडारी के माता-पिता भालू के हमले में बाल-बाल बचे, सीएम धामी से मुलाकत कर लौट रहे थे घर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।