विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अंकिता भंडारी केस: CBI जांच में क्या-क्या सामने आया? कांग्रेस ने रिपोर्ट सार्वजनिक करने की रखी मांग

Published: Sat, 22 Aug 2026 07:40 AM (IST)

कांग्रेस ने अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच की प्रगति सार्वजनिक करने की मांग की है। महानगर कांग्रेस कमेटी देहरादून ...और पढ़ें

अंकिता भंडारी हत्याकांड। जागरण

अंकिता भंडारी हत्याकांड। जागरण

HighLights

  1. कांग्रेस ने अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच प्रगति मांगी।

  2. जांच में सामने आए महत्वपूर्ण तथ्य सार्वजनिक किए जाएं।

  3. दोषियों और संभावित षड्यंत्रकारियों की भूमिका की निष्पक्ष जांच हो।

जागरण संवाददाता, देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआइ जांच की प्रगति सार्वजनिक करने की मांग को लेकर कांग्रेस ने राज्य सरकार पर हमला बोला है। महानगर कांग्रेस कमेटी देहरादून ने जांच में अब तक सामने आए महत्वपूर्ण तथ्यों को जनता के सामने रखने और दोषियों को कठोर सजा दिलाने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अंकिता के परिवार को न्याय दिलाना सरकार की नैतिक और संवैधानिक जिम्मेदारी है और मामले में पारदर्शिता बरती जानी चाहिए।

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डा. जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि अंकिता केवल उत्तराखंड की बेटी नहीं, बल्कि प्रदेश के हर परिवार की बेटी थी। उन्होंने सवाल उठाया कि सीबीआइ जांच की वर्तमान स्थिति क्या है और अब तक जांच में कौन-कौन से महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। उनका कहना था कि सरकार और जांच एजेंसी को इस संबंध में स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। जनता को अंधेरे में रखकर न्याय की प्रक्रिया को लंबा नहीं खींचा जा सकता।

डा. गोगी ने कहा कि कांग्रेस की स्पष्ट मांग है कि सीबीआइ जांच की वर्तमान स्थिति और प्रगति सार्वजनिक की जाए। यदि जांच के दौरान किसी प्रभावशाली व्यक्ति अथवा षड्यंत्र से जुड़े नए तथ्य सामने आए हैं तो उनकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अंकिता के माता-पिता लंबे समय से न्याय की प्रतीक्षा कर रहे हैं और अब और देरी स्वीकार नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather Today: उत्तराखंड के पहाड़ों में बादलों का डेरा, नौ जिलों में वर्षा के आसार

प्रदेश कांग्रेस महासचिव (संगठन) राजेंद्र सिंह भंडारी ने कहा कि यह मामला केवल एक परिवार के न्याय तक सीमित नहीं है, बल्कि उत्तराखंड की बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और भरोसे से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि सीबीआइ जांच की प्रगति को लेकर स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आने से जनता के बीच सवाल उठना स्वाभाविक है।