Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देहरादून अर्जुन हत्याकांड का पर्दाफाश, मां ने ही रची थी बेटे की हत्या की साजिश; पांच गिरफ्तार

    Updated: Thu, 12 Feb 2026 09:47 PM (GMT+05:30)

    देहरादून पुलिस ने गैस एजेंसी मालिक अर्जुन शर्मा हत्याकांड का खुलासा करते हुए मृतक की मां बीना शर्मा सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें विनो ...और पढ़ें

    देहरादून में पत्रकारों से वार्ता करते एसएसपी अजय सिंह। जागरण

    देहरादून में पत्रकारों से वार्ता करते एसएसपी अजय सिंह। जागरण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, देहरादून। गैस एजेंसी मालिक व कारोबारी अर्जुन शर्मा की हत्या का पर्दाफाश करते हुए दून पुलिस ने मृतक की मां बीना शर्मा समेत पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

    जिनमें मृतक की मां के घनिष्ठ सहयोगी विनोद उनियाल और एसके मेमोरियल अस्पताल के संचालक डा अजय खन्ना शामिल हैं।

    इससे पहले दून पुलिस ने गुरुवार तड़के अर्जुन को गोली मारने वाले शूटर राजू और उसके भाई पंकज को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। दोनों से गहन पूछताछ में साजिश रचने में मृतक की मां और उसके सहयोगियों के नाम सामने आए थे। शूटरों ने 12 लाख रुपये में अर्जुन की सुपारी ली थी।

    arjun murder case exposed

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि बुधवार को तिब्बती मार्केट के पास अर्जुन शर्मा निवासी इंदिरा नगर की स्कूटी सवारों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

    अर्जुन जीएमएस रोड स्थित अमरदीप गैस एजेंसी के मालिक थे। उनके पिता बलिदानी कर्नल रमेश चंद्र शर्मा थे। हत्याकांड में मृतक अर्जुन शर्मा की पत्नी अभिलाषा की तहरीर पर उनकी सास बीना शर्मा, विनोद उनियाल, उसकी पत्नी संगीता उनियाल, डा. अजय खन्ना के विरुद्ध कोतवाली डालनवाला में मुकदमा दर्ज किया गया।

    murder case exposed

    आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया। गुरुवार तड़के रायपुर थाना पुलिस ने लाडपुर क्षेत्र में एक व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया तो वह फायर करते हुए जंगल की ओर भागा।

    पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जो व्यक्ति के पैर पर लगी। उसकी पहचान राजीव उर्फ राजू निवासी इंदिरा कालोनी, चुक्खूवाला के रूप में हुई।

    उससे तमंचा बरामद हुआ। वहीं, डोईवाला पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पंकज राणा निवासी इंद्रा कालोनी चुक्खूवाला को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपितों ने तिब्बती मार्केट के पास अर्जुन शर्मा की गोली मारकर हत्या करने की बात स्वीकार की।

    Doon murder case exposed

    विनोद उनियाल ने दी थी सुपारी

    गिरफ्तार आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि उन्हें विनोद उनियाल ने सुपारी दी थी। आरोपित पंकज राणा, विनोद उनियाल का ड्राइवर था।

    पंकज ने हत्या के लिए अपने भाई राजू को तैयार किया, क्योंकि वह पूर्व में अपने सौतेले पिता की हत्या कर चुका है। विनोद उनियाल ने साजिश में अर्जुन शर्मा की मां व प्रापर्टी खरीदने व बेचने का काम करने वाले डा. अजय खन्ना का नाम बताया, जिसके बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

    गिरफ्तार आरोपितों का विवरण

    • पंकज राणा निवासी इंदिरा कालोनी, चुक्खूवाला
    • राजीव उर्फ राजू निवासी इंदिरा कालोनी, चुक्खूवाला
    • बीना शर्मा निवासी वसंत विहार
    • विनोद उनियाल निवासी इंदर रोड, डालनवाला
    • डा. अजय खन्ना निवासी ईसी रोड, डालनवाला

    यह भी पढ़ें- देहरादून में कारोबारी के हत्यारे बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद हुए गिरफ्तार

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- देहरादून में युवक की गोली मारकर हत्या, तिब्बती मार्केट के पास सनसनीखेज वारदात