देहरादून अर्जुन शर्मा हत्याकांड: आरोपित संगीता उनियाल की अग्रिम जमानत याचिका खारिज
अमरदीप गैस एजेंसी के संचालक अर्जुन शर्मा हत्याकांड में आरोपित विनोद उनियाल की पत्नी संगीता उनियाल की अग्रिम जमानत याचिका देहरादून कोर्ट ने खारिज कर दी ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, देहरादून। अमरदीप गैस एजेंसी के संचालक अर्जुन शर्मा की हत्या में गिरफ्तार आरोपित विनोद उनियाल की पत्नी संगीता उनियाल की अग्रिम जमानत याचिका अदालत ने खारिज कर दी।
सुनवाई के दौरान यह तथ्य सामने आया कि हत्या के बाद संगीता उनियाल के खाते से मुख्य शूटर पंकज राणा को रुपये ट्रांसफर किए गए थे।
प्रभारी सत्र न्यायाधीश महेश चंद्र कौशिवा ने अभियोजन पक्ष के तथ्यों और पुलिस जांच रिपोर्ट को अवलोकन के बाद कहा कि मामला बेहद गंभीर प्रकृति का है।
अर्जुन की सड़क पर सरेआम गोली से जघन्य हत्या करवाई गई। आरोपित के खिलाफ आपराधिक साजिश में शामिल होने के पर्याप्त साक्ष्य हैं।
मौजूदा स्थिति में उनकी अग्रिम जमानत मंजूर नहीं की जा सकती है। बचाव पक्ष की दलील थी कि आरोपित 43 वर्षीय महिला है, उसका हत्या की साजिश से कोई वास्ता नहीं है।
घटना 11 फरवरी 2026 को हुई थी। देहरादून के तिब्बती मार्केट में अर्जुन शर्मा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
मृतक की पत्नी अभिलाषा शर्मा ने डालनवाला थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि उनके पति का विनोद उनियाल, संगीता उनियाल, डा. अजय खन्ना और उनकी सास बीना शर्मा के साथ पैसों को लेकर विवाद चल रहा था।
विनोद ने संगीता के खाते में भी एक करोड़ रुपये भेजे
अदालत में पुलिस जांच के अहम तथ्यों के हवाला देकर अग्रिम जमानत याचिका का विरोध किया गया।
पुलिस के अनुसार, विवादित भूमि के सौदे से हासिल तीन करोड़ रुपये बीना शर्मा ने सह-अभियुक्त विनोद उनियाल को ट्रांसफर किए थे, जिसमें से एक करोड़ रुपये विनोद ने अपनी पत्नी संगीता उनियाल के खाते में भेजे थे।
गिरफ्तार अभियुक्त पंकज राणा और राजीव ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने डा. अजय खन्ना, बीना शर्मा, विनोद और संगीता उनियाल के कहने पर ही हत्या को अंजाम दिया।
हत्या के बाद संगीता उनियाल की ओर से मुख्य शूटर पंकज राणा को रुपये ट्रांसफर किए जाने के साक्ष्य भी मिले हैं।
यह भी पढ़ें- अर्जुन शर्मा हत्याकांड: अपनों के चक्रव्यूह में फंसा था अर्जुन, जांच के घेरे में एक और चेहरा
यह भी पढ़ें- अर्जुन शर्मा हत्याकांड: गैस एजेंसी पर संकट, मैनेजर को नहीं मिली चेक साइन कराने की अनुमति
यह भी पढ़ें- देहरादून अर्जुन शर्मा हत्याकांड: संपत्ति, लेन-देन और रिश्तों की दरारों में उलझी कहानी का दर्दनाक अंत