देहरादून: जौनसार बावर की आस्था सिंह ने किया कमाल, पहले ही प्रयास में UPSC Exam में लहराया परचम
त्यूणी, देहरादून की आस्था सिंह ने अपने पहले प्रयास में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा में 934वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन ...और पढ़ें

प्रशासनिक सेवा में चयनित आस्था सिंह। साभार स्वजन

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, त्यूणी (देहरादून)। बावर खत के सदर स्याणा परिवार की बेटी आस्था सिंह ने अपने पहले प्रयास में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा में सफलता प्राप्त की है।
उन्होंने 934वीं रैंक हासिल की है। बेटी की इस उपलब्धि से उत्साहित स्थानीय लोगों ने कहा कि यह क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उधर, स्वजन ने खुशी में मिठाई भी बांटी।
आस्था सिंह चकराता विधायक प्रीतम सिंह की भतीजी हैं। पिता जौनसार बावर के बृनाड गांव निवासी डा. नरेंद्र सिंह चौहान वर्तमान में राजकीय उपजिला चिकित्सालय विकासनगर में वरिष्ठ सर्जन हैं।
पत्नी ट्विंकल सिंह चौहान गृहिणी हैं। उनकी दो बेटियां आस्था सिंह व आरोही सिंह हैं, जो अपने माता-पिता व क्षेत्र का नाम रोशन कर रही हैं।
डा. नरेंद्र सिंह की बड़ी पुत्री आस्था सिंह चौहान ने 12वीं तक की पढ़ाई सेलाकुई से की। इसके बाद स्नातक की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से की।
शुरुआत से ही पढ़ाई में अव्वल रही आस्था सिविल सर्विसेज को अपना लक्ष्य बनाया था। उन्हें पिता के मार्गदर्शन का लाभ मिला। स्थानीय लोगों ने बेटी की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए स्वजन को बधाई दी।