विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दून की आयुषी जखमोला ने 'छल किया किसने' से की बॉलीवुड में एंट्री

By BhanuEdited By:
Updated: Tue, 25 Dec 2018 08:24 AM (IST)

दून का एक और सितारा सिल्वर स्क्रीन में चमकने को तैयार है। आयुषी जखमोला फिल्म छल किया किसने से बॉलीवुड में एंट्री कर रही हैं। इससे पहले आयुषी सीरियल में काम कर चुकी हैं।

दून की आयुषी जखमोला ने 'छल किया किसने' से की बॉलीवुड में एंट्री
दून की आयुषी जखमोला ने 'छल किया किसने' से की बॉलीवुड में एंट्री

देहरादून, जेएनएन। दून का एक और सितारा सिल्वर स्क्रीन  में चमकने को तैयार है। आयुषी जखमोला फिल्म 'छल किया किसने' से बॉलीवुड में एंट्री कर रही हैं। इससे पहले आयुषी सीरियल में काम कर चुकी हैं। 

दून के कई सितारे फिल्मी दुनिया में अपनी चमक बिखेर रहे हैं। अब इसमें एक नया नाम क्लेमेंटटाउन निवासी आयुषी जखमोला का भी शामिल हो गया है। आयुषी की फिल्म 'छल किसने किया' रिलीज को तैयार है। 

जागरण से बातचीत में आयुषी ने बताया कि यह फिल्म एक संस्पेंस थ्रिलर है। फिल्म डराती भी है और हंसाती भी है। कुल मिलाकर मूवी इंटरटेनमेंट का फुल पैकेज है। फिल्म में आयुषी सेकेंड लीड रोल निभा रही हैं। 

उन्होंने बताया कि तीन महीने की कड़ी ट्रेनिंग के बाद ही उन्हें फिल्म में यह रोल निभाने का मौका मिला है। उन्होंने बताया कि मुंबई में फिल्म का प्रमोशन चल रहा है। आयुषी कहती हैं कि वह सीरियल में ही काम करना चाहती हैं। 

परिवार का मिला पूरा सपोर्ट 

आयुषी कहती हैं कि फिल्म के क्षेत्र में कॅरियर बनाने के लिए उन्हें परिवार का पूरा सपोर्ट मिला। जब पापा परमानंद जखमोला और मां सरिता जखमोला को उन्होंने अपनी इस इच्छा के बारे में बताया तो घर वालों ने पहले ग्रेजुएशन करने को कहा। इसके बाद उन्होंने देहरादून से ही फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया और इसके बाद सीधे मुंबई का रुख किया। वहां दोस्तों ने पूरा सपोर्ट किया। 

घर की आती है बहुत याद 

आयुषी कहती हैं कि मुंबई में उन्हें घर की सबसे ज्यादा ज्यादा आती है। उनका कहना है कि यहां वे संयुक्त परिवार में रहती हैं, जबकि वहां उन्हें अकेले रहने पड़ता है। देहरादून के मोमो को वो मुंबई में काफी मिस करती हैं। इसके अलावा आयुषी ने मिस इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की भी इच्छा जताई है।

यह भी पढ़ें: बादशाह को अब नहीं आती हनी सिंह की याद, वजह जान आप भी रहेंगे हैरान

यह भी पढ़ें: दून की सर्द हवाओं में बादशाह के रैप ने घोली गर्माहट

यह भी पढ़ें: वेब सीरीज के लिए नैनीताल पहुंचे अभिनेता अभिषेक बच्चन, सेंट जोसेफ में की शूटिंग