Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 09, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कांग्रेस से ज्यादा भाजपा को है राहुल का इंतजार, जानिए वजह

    By Edited By:
    Updated: Sun, 10 Mar 2019 03:04 PM (IST)

    कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे का जितना इंतजार कांग्रेस को है उससे कर्इ ज्यादा भारतीय जनता पार्टी को है। ...और पढ़ें

    कांग्रेस से ज्यादा भाजपा को है राहुल का इंतजार, जानिए वजह
    कांग्रेस से ज्यादा भाजपा को है राहुल का इंतजार, जानिए वजह

    v style="text-align: justify;">देहरादून, राज्य ब्यूरो। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि 'अतिथि देवो भव:' उत्तराखंड की पहचान है और हम देवभूमि में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का स्वागत करते हैं। यह चुनावी वक्त है और किसी भी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को यहां आकर विचार रखने का पूर्ण अधिकार है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जब भी यहां आते हैं तो उनके बयानों से कांग्रेस नेताओं की ही फजीहत होती है। वे इन बयानों से पल्ला झाड़ते नजर आते हैं और भाजपा को कोई न कोई राजनीतिक मुद्दा बैठे-बिठाए मिल जाता है। इसीलिए उनका इंतजार कांग्रेस से अधिक भाजपा को रहता है। 
    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि राहुल गांधी फुटबाल के उस खिलाड़ी की तरह हैं, जो अक्सर सेल्फ गोल कर खुश होते हैं। अब देखना होगा कि वह सेल्फ गोल करते या फिर देवभूमि में झूठ बोलकर बाबा केदार और बाबा बदरी के गुस्से का शिकार होते हैं। कांग्रेस नेता इंदिरा हृदयेश के बयानों पर टिप्पणी करते हुए भट्ट ने कहा कि कांग्रेस नेता हर रोज नए बेतुके बयान देकर अपने ही लोगों पर कटाक्ष करने का काम कर रहे हैं। 
    उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष हृदयेश ने राज्य में विस चुनाव में हुई हार का ठीकरा राज्य की पूर्ववर्ती सरकार पर फोड़ते हुए भाजपा पर कटाक्ष किया है। यह दर्शाता है कि कांग्रेस नेताओं के बीच खाई कितनी बढ़ चुकी है। उन्होंने दायित्व वितरण का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार ने लोकतंत्र और प्रदेश हित में कुछ आयोगों व महत्वपूर्ण पदों पर जो दायित्व दिए गए हैं, उससे कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। 
    अभी कुछ और कार्यकर्ताओं को दायित्व मिलने की संभावना है। उधर, भट्ट के दिल्ली से लौटने पर शनिवार को प्रदेश कार्यालय में नवनियुक्त दायित्वधारी विश्वास डाबर, राजेंद्र अंथवाल, रिपुदमन सिंह रावत, वीरेंद्र बिष्ट ने उनसे मुलाकात की।