विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या के पीछे तृणमूल कांग्रेस का हाथ

By Raksha PanthariEdited By:
Updated: Fri, 08 Jun 2018 02:13 PM (IST)

ऋषिकेश में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ममता सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या कराने के पीछे टीएमसी का हाथ है।

भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या के पीछे तृणमूल कांग्रेस का हाथ
भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या के पीछे तृणमूल कांग्रेस का हाथ

ऋषिकेश, [जेएनएन]: पश्चिम बंगाल के पुरलिया जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं की लगातार हो रही हत्या के विरोध में भाजयुमो ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंका। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। 

बुधवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता त्रिवेणी घाट चौराहे पर एकत्रित हुए। मौके पर पार्टी के मंडल अध्यक्ष अंकित पांडेय ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की शह पर भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या की जा रही है। पूर्व जिला मंत्री अभिषेक मल्होत्रा व मंडल उपाध्यक्ष शिवम शर्मा ने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या के पीछे तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का हाथ है।

उन्होंने कहा कि ममता सरकार के राज में बंगाल की कानून व्यवस्था चरमरा गयी है। कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यकर्ता त्रिलोचन और दुलाल कुमार की हत्या की निंदा करते हुए दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए ममता बनर्जी का पुतला फूंका। इस मौके पर रूपेश गुप्ता, सुरेश नेगी, अनिरूद्ध शर्मा, नितिन सक्सेना, गोपाल चंदेल, अनिल खैरवाल, प्रभाकर शर्मा, मनोज शर्मा, दीपक बिष्ट, विशाल खैरवाल आदि शामिल थे। 

यह भी पढ़ें: कॉरपोरेट घरानों को फायदा पहुंचा रही मोदी सरकार: कांग्रेस

यह भी पढ़ें: कंडी रोड का विरोध करने वाले प्रदेश के दुश्मन: हरक सिंह रावत

यह भी पढ़ें: विकृत हो रही राजनीति का पवित्रीकरण जरूरी: मनीष सिसोदिया