विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा की बैठक में बूथों को मजबूत बनाने पर दिया गया जोर

By BhanuEdited By:
Updated: Thu, 17 Jan 2019 01:43 PM (IST)

भारतीय जनता पार्टी डोईवाला मंडल की बैठक मे लोकसभा चुनाव की दृष्टि से बूथों को मजबूत बनाए जाने पर जोर दिया गया।

भाजपा की बैठक में बूथों को मजबूत बनाने पर दिया गया जोर
भाजपा की बैठक में बूथों को मजबूत बनाने पर दिया गया जोर

देहरादून, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी डोईवाला मंडल की बैठक मे लोकसभा चुनाव की दृष्टि से बूथों को मजबूत बनाए जाने पर जोर दिया गया। 

मिस्सरवाला (डोईवाला) स्थित पार्टी कार्यालय में मंडल अध्यक्ष श्रवण सिंह प्रधान की अध्यक्षता व मंडल महामंत्री संजीव लोधी के संचालन में आयोजित बैठक हुई। इसमें जिला मंत्री व डोईवाला प्रभारी दिनेश सजवाण ने कहा कि हरिद्वार लोकसभा अंतर्गत क्षेत्रों में त्रिशक्ति सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। 20 जनवरी को लच्छीवाला (डोईवाला) में भी त्रिशक्ति सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसमें मुख्य अतिथि सांसद हरिद्वार डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक होंगे।

डोईवाला मंडल अध्यक्ष श्रवण सिंह प्रधान व जिला मीडिया प्रभारी संपूर्ण सिंह रावत ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियां बूथ स्तर पर की जा रही हैं। साथ ही मेरा बूथ  सबसे मजबूत नारे को मूर्त रूप देते हुए पन्ना प्रमुख बनाए जाने का कार्य चल रहा है। जो शीघ्र ही पूरा कर लिया जाएगा। 

बैठक में विधानसभा प्रभारी नरेंद्र सिंह नेगी, लच्छीराम लोधी, मंदीप बजाज, मनोज कंबोज, उषा कोठारी, पवन लोधी बख्तावर सिंह, राकेश लोधी, सत्येंद्र चौधरी, प्रेम कुमार सहित मंडल के शक्ति केंद्रों के संयोजक पालक व कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस 21 से प्रदेश में निकालेगी परिवर्तन यात्रा

यह भी पढ़ें: अमित शाह की क्लास के लिए उत्तराखंड भाजपा तैयार

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: सवर्णों के लिए आर्थिक आधार पर लागू हुआ 10 फीसद आरक्षण