विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 03, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बंगाल में जब भाजपा की सरकार बनेगी, तब होगा भाजपा का स्वर्णिम काल

By BhanuEdited By:
Updated: Wed, 03 Jul 2019 03:44 PM (IST)

कैंट विधानसभा क्षेत्र के भाजपा जीएमएस मंडल की कार्यसमिति की बैठक में लोकसभा चुनाव की उपलब्धियां गिनाई गईं और अधिक से अधिक नए सदस्य बनाने पर बल दिया गया।

बंगाल में जब भाजपा की सरकार बनेगी, तब होगा भाजपा का स्वर्णिम काल
बंगाल में जब भाजपा की सरकार बनेगी, तब होगा भाजपा का स्वर्णिम काल

देहरादून, जेएनएन। कैंट विधानसभा क्षेत्र के भाजपा जीएमएस मंडल की कार्यसमिति की बैठक में लोकसभा चुनाव की उपलब्धियां गिनाई गईं और अधिक से अधिक नए सदस्य बनाने पर बल दिया गया।

पटेलनगर स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री अनिल गोयल ने कहा कि भाजपा का अभी स्वर्णिम समय नहीं आया है। यह समय तब आएगा, जब पार्टी के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी के गृह राज्य बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी। 

इसके साथ ही अनिल गोयल ने कहा कि जीएमएस मंडल ने नौ हजार नए सदस्य बनाए और उम्मीद है कि यह संख्या निरंतर बढ़ती रहेगी। इसके लिए प्रधानों, मंदिर समितियों व कॉलोनियों के अध्यक्षों का सहयोग ले सकते हैं। तभी भाजपा और सशक्त बन सकती है। 

बैठक में कैंट क्षेत्र के विधायक हरबंस कपूर ने कहा कि टिहरी लोकसभा क्षेत्र में कैंट विधानसभा क्षेत्र के गोविंदगढ़ बूथ पर भाजपा को रिकॉर्ड 82.93 फीसद वोट पड़े। भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मत हासिल करने में पन्ना प्रमुखों ने अहम भूमिका निभाई। 

इस अवसर पर पूर्व महामंत्री नरेश बंसल, महानगर अध्यक्ष विनय गोयल, सदस्यता अभियान के प्रमुख रवींद्र कटारिया, मंडल महामंत्री बबलू बंसल, पीएल सेठ, कुलदीप विनायक, अतुल, अभिषेक शर्मा आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में भ्रष्ट और नकारा अफसरों पर लटकी तलवार, दी जाएगी जबरन सेवानिवृत्ति

यह भी पढ़ें: बसपा का आरोप, भाजपा और कांग्रेस ने प्रदेश की जनता को दिया धोखा

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुटी युवा कांग्रेस