विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बसपा का आरोप, भाजपा और कांग्रेस ने प्रदेश की जनता को दिया धोखा

By Edited By:
Updated: Wed, 03 Jul 2019 10:29 AM (IST)

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप बालियान ने कहा कि उत्तराखंड के अंदर बसपा एक मजबूत विकल्प के रूप में सामने आएगी।

बसपा का आरोप, भाजपा और कांग्रेस ने प्रदेश की जनता को दिया धोखा
बसपा का आरोप, भाजपा और कांग्रेस ने प्रदेश की जनता को दिया धोखा

रुड़की, जेएनएन। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप बालियान ने कहा कि उत्तराखंड के अंदर बसपा एक मजबूत विकल्प के रूप में सामने आएगी। भाजपा और कांग्रेस ने प्रदेश की जनता को धोखा देने का काम किया है। आज सभी वर्ग के लोगों में तेजी से असंतोष फैल रहा है। किसान, मजदूर, अल्पसंख्यक, युवा सभी इस सरकार की नीतियों से परेशान हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से नगर निगम चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया।

जिला पंचायत के डाक बंगले के परिसर में किसान आयोग के पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र चौधरी के संचालन में आयोजित सभा में प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप बालियान ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस की सरकार प्रदेश का विकास करने में पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है। भाजपा ढाई साल से प्रदेश में सरकार चला रही है, लेकिन एक भी ऐसी उपलब्धि नहीं है जिससे जनता को कोई लाभ मिला हो। प्रत्येक वर्ग आज इस सरकार से दुखी है। 

प्रदेश प्रभारी सूरजमल ने कहा कि आज देश के अंदर एक अराजकता का माहौल पैदा किया गया है। भाजपा की ओर से समाज में नफरत का जहर घोलने का काम किया जा रहा है। बसपा देश के आपसी सौहार्द को किसी भी कीमत पर खराब नहीं होने देगी। सभी को साथ लेकर चला जाएगा। 

सभा में फखरे आलम, अशोक चौधरी, रविन्द्र पनियाला, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चरण सिंह, योगराज सिंह, नाजिम कुरैशी, नूर हसन, फूल कुमार आदि ने विचार व्यक्त किए। 

इस मौके पर बसपा की लक्सर नगर पालिका की कमेटी का भी गठन किया गया। विशाल चौधरी को अध्यक्ष, पाल सिंह कश्यप उपाध्यक्ष, अरुण कुमार महासचिव, राकेश धीमान कोषाध्यक्ष, महबूब हसन को सचिव बनाया है। 

छह को होगी खानपुर में होगी सभा 

बसपा के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप बालियान ने बताया कि छह जुलाई को खानपुर विधानसभा में एक जनसभा होगी। इस जनसभा में प्रदेश प्रभारी समेत सभी पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। सभा में संगठन को मजबूत करने समेत विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श किया जाएगा। पहले यह सभा एक जुलाई को प्रस्तावित थी।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुटी युवा कांग्रेस

यह भी पढ़ें: कांग्रेस में इस्तीफे की सियासत से उत्तराखंड संगठन पर भी दबाव

यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव में जितने वोट मिले, उतने सदस्य बनाएगी भाजपा