विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमित शाह के आगमन से पहले दो बैठकें कर होमवर्क करेगी भाजपा

By Edited By:
Published: Mon, 21 Jan 2019 10:05 PM (IST)Updated: Tue, 22 Jan 2019 11:59 AM (IST)

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के देहरादून दौरे व लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर भाजपा मुख्यालय में 23 फरवरी को दो अहम बैठकें होंगी।

अमित शाह के आगमन से पहले दो बैठकें कर होमवर्क करेगी भाजपा
अमित शाह के आगमन से पहले दो बैठकें कर होमवर्क करेगी भाजपा

देहरादून, राज्य ब्यूरो। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के देहरादून दौरे व लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर भाजपा मुख्यालय में 23 जनवरी को दो अहम बैठकें होंगी। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के नेतृत्व में होने वाली इन बैठकों में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू तथा सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश भी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी इन बैठकों में शिरकत करेंगे। 

यह जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ. देवेंद्र भसीन ने बताया कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह दो फरवरी को देहरादून आ रहे हैं। वह यहां परेड ग्राउंड में टिहरी व हरिद्वार लोकसभा क्षेत्रों के त्रिशक्ति सम्मेलन में शिरकत करेंगे। 

इस कार्यक्रम की तैयारी को लेकर बुधवार 23 जनवरी को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में बैठक होगी। इस बैठक में टिहरी व हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र के सांसदों के साथ ही विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री, लोकसभा के प्रभारी, संयोजक, विस्तारक और मोर्चो के प्रदेश अध्यक्ष शामिल होंगे। 

प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को इस संबंध में सूचना भेज दी है। डॉ. देवेंद्र भसीन ने बताया कि इसी दिन दोपहर बाद लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर एक और बैठक होगी। 

इसमें प्रदेश अध्यक्ष के साथ ही मुख्यमंत्री, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी, राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन व लोकसभा चुनाव संचालन समिति व मोर्चो के पदाधिकारी शिरकत करेंगे।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा पर पार्टी दिग्गजों के बीच खींचतान का साया

यह भी पढ़ें: राम मंदिर संबंधी बयान पर भाजपा ने किया हरीश रावत पर कटाक्ष

यह भी पढ़ें: सरकार की नीतियों के खिलाफ यूकेडी का जनजागरण अभियान 23 जनवरी से

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।