Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 04, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    उत्‍तराखंड: भाजपा की परिवर्तन यात्रा में होंगी 70 जनसभाएं

    By gaurav kalaEdited By:
    Updated: Sun, 06 Nov 2016 06:30 AM (IST)

    उत्‍तराखंड में भाजपा की परिवर्तन यात्रा में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की तीन रैलियों के अलावा 70 विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाएं भी होंगी। सभाओं में भ ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    देहरादून, [राज्य ब्यूरो]: उत्तराखंड में भाजपा की परिवर्तन यात्रा में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की तीन रैलियों के अलावा सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाएं भी होंगी। इन जनसभाओं में पार्टी के केंद्रीय नेता, केंद्रीय मंत्री व प्रदेश के दिग्गज नेता भी शिरकत करेंगे। परिवर्तन यात्रा की सफलता के लिए प्रदेश संगठन ने कई समितियों का भी गठन किया।
    भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने परिवर्तन यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की। साथ ही, प्रदेश पदाधिकारियों को इस बाबत जिम्मेदारी भी सौंपी। प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने परिवर्तन यात्रा के लिए समितियों की घोषणा की।

    पढ़ें: उत्तराखंड: अमित शाह को जवाब देने उतरेंगे राहुल गांधी
    बलराज पासी यात्रा संयोजक और दानसिंह रावत व विनोद चमोली सह संयोजक बनाए गए हैं। गढ़वाल मंडल में महेंद्र भट्ट संयोजक व स्वराज विद्वान सह संयोजक होंगी। कुमाऊं में रविंद्र बजाज सह संयोजक होंगे।

    पढ़ें: उत्तराखंड: चुनाव से पहले नए जिलों का गठन करेगी हरीश सरकार
    लोकसभा सीटवार भी सभा समन्वयक नियुक्त किए गए। पौड़ी में विनोद कंडारी व चंडी प्रसाद भट्ट, टिहरी में खजानदास व कुलदीप कुमार, हरिद्वार में मयंक गुप्ता व सुनील उनियाल, नैनीताल में गजराज सिंह बिष्ट व उत्तम दत्ता, अल्मोड़ा में राजू भंडारी व शेर सिंह गडिया सभा समन्वयक होंगे। 13 नवंबर को देहरादून में प्रस्तावित राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैली के लिए भी व्यवस्था समिति बनाई गई।

    पढ़ें:-उत्तराखंड में बड़ा गुल खिलाएगा एनडी तिवारी का भाजपा कनेक्शन!
    समिति में बलराज पासी, पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, सांसद महारानी राज्यलक्ष्मी शाह, त्रिवेंद्र सिंह रावत, धन सिंह रावत, मदन कौशिक, हरबंस कपूर, गणेश जोशी, उमेश शर्मा, विनोद चमोली व उमेश अग्रवाल शामिल हैं। इसके अलावा, आवास, भोजन, यात्रा वाहन समितियां भी बनाई। प्रदेश महामंत्री संगठन संजय कुमार ने परिवर्तन यात्रा के रूट को भी अंतिम रूप दिया।

    खबरें और भी

    पढ़ें: चुनावी रणनीति पर पीडीएफ जल्द खोलेगी पत्तेः नैथानी

    पढ़ें-सामान को वापस करने की सूची से एनडी तिवारी आहत