चीन सीमा के करीब भाजपा दिखाएगी दम, आदि कैलास के पास 10,500 फीट पर लगेगा पार्टी का प्रशिक्षण शिविर
भाजपा 13 मई से आदि कैलास पर्वत और भारत-चीन सीमा के निकट 10,500 फीट की ऊंचाई पर पहला कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर रही है। ...और पढ़ें
-1778202472622_m.webp)
आदिकैलास

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। गंगासागर से गंगोत्री तक भगवा लहराने के बाद भाजपा पहली बार भारत-चीन सीमा व आदि कैलास पर्वत के निकट देश का सबसे ऊंचा कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर लगाने जा रही है, 13 मई से गुंजी क्षेत्र में करीब 10,500 फीट की ऊंचाई पर यह प्रशिक्षण शिविर लगेगा।
इसे राजनीतिक और वैचारिक दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है। चीन सीमा से महज 22 किलोमीटर दूर लगने वाले इस शिविर को भाजपा राष्ट्रवाद और सांस्कृतिक चेतना के संगम के रूप में पेश कर एक साथ कई संदेश देने की कोशिश में है।
भाजपा अब देश के अंतिम छोर तक संगठन की जड़ों को फैलाना चाहती है।
भारत-चीन सीमा के निकट आयाेजित होने जा रहा पहला कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर इसी रणनीति का हिस्सा है। शिविर में कार्यकर्ताओं को केवल चुनावी प्रबंधन का पाठ नहीं पढ़ाया जाएगा, बल्कि सीमांत क्षेत्रों में राष्ट्रवादी की सोच को मजबूत करने, बूथ स्तर तक संगठन विस्तार, सोशल मीडिया प्रबंधन, हिंदुत्व और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद जैसे विषयों पर विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यकर्ताओं को यह संदेश भी दिया जाएगा कि सीमांत गांव देश के आखिरी नहीं, बल्कि पहले गांव हैं।
भाजपा कार्यकर्ताओं को सीमावर्ती क्षेत्रों में संपर्क बढ़ाने, पलायन रोकने व सरकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने की सीख दी जाएगी। भाजपा इस शिविर को केवल संगठनात्मक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रतीकात्मक राजनीतिक संदेश के रूप में भी देख रही है। आदि कैलास को भगवान शिव का निवास माना जाता है।
खबरें और भी
ऐसे में पार्टी धार्मिक आस्था और राष्ट्रवादी विमर्श को एक साथ जोड़ने की कोशिश में है। भाजपा नेताओं का दावा है कि इतनी ऊंचाई और चीन सीमा के इतने करीब ऐसा कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर पहले कभी आयोजित नहीं हुआ।
वर्ष 2026 की आदि कैलास यात्रा आठ मई से शुरू हो रही है और इसी यात्रा मार्ग पर इस प्रशिक्षण शिविर ने राजनीतिक हलकों में सरगर्मी बढ़ा दी है।
यह भी पढ़ें- ग्लोबल डेस्टिनेशन के रूप में विकसित होगा टिहरी झील क्षेत्र, धामी सरकार ने तैयार किया मास्टरप्लान