माउंट ल्होत्से पर बीएसएफ जवानों का ऐतिहासिक आरोहण, उत्तराखंड का जवान भी शामिल
बीएसएफ जवानों ने माउंट ल्होत्से पर सफलतापूर्वक चढ़ाई कर देश का परचम लहराया है। इस दल में उत्तराखंड के पौड़ी जिले का एक जवान भी शामिल था। ...और पढ़ें

पौड़ी निवासी बीएसएफ जवान.

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, (डोईवाला) देहरादून। बीएसएफ जवानों ने विश्व की सबसे ऊंची चौथी चोटी माउंट ल्होत्से का आरोहण कर परचम लहराया है। इस टीम में उत्तराखंड के पौड़ी निवासी एक बीएसएफ जवान भी शामिल रहे। जिन्होंने राज्य का गौरव बढ़ाया है।
इस टीम का हिस्सा रहे व हिमालय को अपने कदमों से नापने के पौड़ी गढ़वाल जिले के कंडेरी गांव निवासी विकास सिंह रावत के जूनून ने उन्हें इस बार माउंट ल्होत्से फतह करने में कामयाबी दिलाई है।
वह सीमा सुरक्षा बल ( बीएसएफ) में कार्यरत हैं और अब तक हिमालय में विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवेरेस्ट (8848.86 मी.) व छठवीं ऊंची चोटी माउंट मनासलू (8163 मी.) सहित कई चोटियों का आरोहण कर चुके हैं।
विश्व की चौथी सबसे ऊंची चोटी
कंडेरी गांव निवासी महानंद सिंह रावत और सरवेश्वरी देवी के घर जन्मे इस होनहार बेटे ने इस साल विश्व की चौथी सबसे ऊंची चोटी माउंट ल्होत्से (8516 मीटर) और माउंट लोबुचे (6119 मीटर) जो कि नेपाल में स्थित है को फतह किया। जिससे उनके गांववासी गदगद हैं।
विकास ने बताया कि इस वर्ष हीरक जयंती वर्ष के अवसर पर बीएसएफ ने सभी पुरुष पर्वतारोहण अभियान माउंट ल्होत्से (8516 मीटर) का आयोजन किया गया था। पुरुष पर्वतारोहण अभियान माउंट ल्होत्से (8516 मीटर) अभियान को महानिदेशक बीएसएफ प्रवीण कुमार ने 6 अप्रैल को नई दिल्ली से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।
अभियान का उद्देश्य माउंट एवरेस्ट एवं माउंट ल्होत्से पर तिरंगा एवं बीएसएफ ध्वज फहराना तथा क्लीन हिमालय ग्लेशियर बचाओ और हम फिट तो इंडिया फिट अभियान को आगे बढ़ाने के लिए सभी हितधारकों का ध्यान आकर्षित करना था ।
उन्होंने बताया कि पद्मश्री लवराज सिंह के नेतृत्व में दिनांक 23 मई 2026 को सीमा सुरक्षा ऑल पुरुष माउंट ल्होत्से एक्सपीडिशन ने दुनिया के चौथे सबसे ऊंचे पर्वत माउंट ल्होत्से पर देश का तिरंगा और सीमा सुरक्षा फ्लैग फहराने में सफलता हासिल की है।