Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Dehradun में एमडीडीए का बुलडोजर मोड जारी, कई अवैध निर्माण सील

    Updated: Sun, 28 Jun 2026 09:16 AM (IST)

    एमडीडीए ने देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान तेज करते हुए तीन आवासीय और व्यावसायिक भवनों को सील कर दिया। उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने बिना स्व ...और पढ़ें

    आइटी पार्क, जमनीवाला और पंडितवाड़ी में कार्रवाई, निर्माणकर्ताओं में मचा हड़कंप। फाइल फोटो

    आइटी पार्क, जमनीवाला और पंडितवाड़ी में कार्रवाई, निर्माणकर्ताओं में मचा हड़कंप। फाइल फोटो

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान को और तेज करते हुए शनिवार को शहर के तीन अलग-अलग क्षेत्रों में बड़ी कार्रवाई की।

    मानचित्र की स्वीकृति बिना और नियमों के विपरीत बनाए जा रहे तीन आवासीय एवं व्यावसायिक निर्माणों को सील कर दिया गया। लगातार हो रही कार्रवाई से अवैध निर्माणकर्ताओं में हड़कंप मचा हुआ है।

    व्यावसायिक निर्माण पर कार्रवाई

    एमडीडीए की टीम ने सबसे पहले धोरण रोड स्थित आइटी पार्क के निकट पुनीत अग्रवाल की ओर से कराए जा रहे व्यावसायिक निर्माण पर कार्रवाई की। जांच में निर्माण बिना स्वीकृति के पाया गया, जिसके बाद भवन को तत्काल सील कर दिया गया। इसके बाद प्रवर्तन दल जमन्नीवाला-सिंगली रोड पहुंचा।

    यहां अरुण कुमार गुप्ता की ओर से कराया जा रहा व्यावसायिक निर्माण भी नियमों के विपरीत मिला। टीम ने मौके पर ही सीलिंग की कार्रवाई कर निर्माण कार्य पर रोक लगा दी। तीसरी कार्रवाई पंडितवाड़ी स्थित कैलाश पाम सिटी सोसायटी में की गई। यहां राकेश सुरी द्वारा बनाए गए बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर को स्वीकृत मानचित्र के विपरीत निर्मित पाए जाने पर सील कर दिया गया।

    कार्रवाई के दौरान संबंधित सहायक अभियंता, अवर अभियंता, सुपरवाइजरी टीम और पुलिस बल मौजूद रहा। एमडीडीए अधिकारियों ने बताया कि प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सीलिंग के साथ ध्वस्तीकरण जैसी कार्रवाई भी की जाएगी।

    एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि बिना स्वीकृत मानचित्र के किसी भी प्रकार का निर्माण स्वीकार नहीं किया जाएगा। नागरिकों को निर्माण शुरू करने से पहले सभी आवश्यक अनुमति लेनी चाहिए।

    यह भी पढ़ें- देहरादून: आढ़त बाजार शिफ्टिंग परियोजना को मिलेगी गति, 170 आढ़तियों को प्लाट आवंटित करेगा एमडीडीए

    यह भी पढ़ें- देहरादून में अवैध कॉलोनियों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, 50 बीघा भूमि पर चला बुलडोजर

    खबरें और भी