विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आराम से जाएं दिल्ली... दून बस सेवा पर प्रदर्शन का नहीं है असर, देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे से दौड़ रहीं गाड़ियां

Published: Mon, 12 Oct 2026 08:10 AM (IST)

दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों का देहरादून-दिल्ली बस सेवा पर कोई असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि उत्तराखंड परिवहन निगम सभी बसों ...और पढ़ें

बस का फाइल फोटो।

बस का फाइल फोटो।

HighLights

  1. देहरादून-दिल्ली बस सेवा पर प्रदर्शनों का असर नहीं

  2. सभी बसें देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे से भेजी जा रही हैं

  3. यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित, 80 बसें प्रतिदिन संचालित

जागरण संवाददाता, देहरादून। दिल्ली में चल रहे प्रदर्शन का उत्तराखंड परिवहन निगम (रोडवेज) की बसों पर कसी तरह का असर नहीं पड़ेगा। वजह है कि सभी बसों को देहरादून -दिल्ली एक्सप्रेस वे से भेजा जाएगा। इस लिए यात्रियों को घबराने की आवश्यकता नहीं है।
ग्रामीण डिपो सहायक महाप्रबंधक प्रतीक जैन ने बताया सादा बसें, वॉल्वो, सीएनजी बसों को देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस वे से भेजा जा रहा है। इस लिए दिल्ली में हो रहे प्रदर्शन का बसों के संचालन पर किसी तरह का असर नहीं पड़ेगा।

करीब 80 बसों का होता है संचालन

देहरादून आईएसबीटी से प्रतिदिन तकरीबन 80 बसों का संचालन किया जाता है। एक्सप्रेस वे से यात्रियों को पूरी सुरक्षा के साथ दिल्ली भेजा जा रहा है। किसी तरह के भ्रमित प्रचार -प्रसार की जानकारी मिलने पर सीधे रोडवेज कार्यालय से संपर्क साध सकते हैं। जानकारी के लिए स्पेशल पूछताछ केंद्र बनाया गया है, जिसमें 24 घंटे कर्मचारी तैनात किए गए हैं। अधिक जानकारी के लिए परिवहन निगम की साइट का सहारा ले सकते हैं। जिसमें संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई गई है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में मौसम ने बदली करवट, देहरादून समेत कई स्थानों पर तेज बारिश, पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी

यह भी पढ़ें- देहरादून का मोहब्बेवाला बना हादसों का स्पॉट, अब संकटमोचन हनुमान दूर करेंगे संकट!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।