Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देहरादून में चकराता के जंगल में लगी आग, सेना के जवानों ने संभाला मोर्चा

    Updated: Sun, 26 Apr 2026 11:53 PM (IST)

    चकराता के चिरमिरी बीट जंगल में देर रात लगी भीषण आग को बुझाने के लिए छावनी परिषद के कर्मियों के साथ सेना के जवानों को भी मोर्चा संभालना पड़ा। ...और पढ़ें

    चकराता छावनी के पास चिरमिरी बीट के जंगल में लगी आग। जागरण

    चकराता छावनी के पास चिरमिरी बीट के जंगल में लगी आग। जागरण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, चकराता (देहरादून)। छावनी परिषद चकराता अंतर्गत चिरमिरी बीट के जंगल में शनिवार देर रात आग लगने से हड़कंप की स्थिति उत्पन्न हो गई।

    देखते ही देखते आग जंगल के बड़े हिस्से तक फैल गई। आग बुझाने में कैंट कर्मियों के पसीने छूट गए।

    ऐसे में सेना के जवानों को भी आग बुझाने के लिए आना पड़ा। आशंका है कि घास जलाने के लिए लगाई गई आग तेज हवा के कारण वन क्षेत्र में फैल गई।

    स्थानीय लोगों की सूचना पर कैंट प्रशासन हरकत में आया। कुछ ही देर में छावनी परिषद के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। सेना के कुछ जवानों ने भी आग बुझाने का कार्य शुरू किया।

    हालांकि आग के बड़े क्षेत्र में फैल जाने के कारण इस पर काबू पाना मुश्किल हो गया। देर रात तक लगातार प्रयास के बावजूद आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका।

    आग से वन संपदा को काफी नुकसान हुआ है। वन संपदा के साथ-साथ वन्यजीवों पर भी इसका प्रभाव पड़ने की आशंका है।

    इस संबंध में छावनी परिषद के प्रशासनिक अधिकारी व प्रभारी फारेस्टर संदीप जोशी ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम को मौके पर भेजा गया था।

    रविवार को भी आग बुझाने का काम जारी रहा। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि घास जलाने के लिए आग न लगाएं, क्योंकि इससे हादसा हो सकता है। उ

    न्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई व्यक्ति इस तरह ऐसा करते पकड़ा गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    आग बुझाने के कार्य में जुटी टीम में छावनी परिषद के वन रक्षक हरीलाल, हृदय सिंह, फायर वॉचर साहीबू, मनीराम, खजान दास, मुकेश, मनोज, विवेक कुमार, श्याम सिंह रावत, जयपाल रावत, राकेश, दैनिक सहायक अमित चौहान सहित कई कर्मचारी शामिल रहे।

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के श्रीनगर गढ़वाल के सांपला और चौरास में जंगल की आग का तांडव, लाखों की वन संपदा खाक

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: जंगल की आग बुझाते वक्त खाई में गिरा वन कर्मचारी, मौत