चकराता के जंगलों में भीषण आग: सेब के बाग और छानी जलकर राख, एक व्यक्ति गंभीर झुलसा
चकराता वन प्रभाग के देवघार रेंज में चीड़ के जंगलों में भीषण आग लग गई। वहीं एक आवासीय भवन में आग लगने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया, जबकि परिवार ...और पढ़ें

आग आरक्षित वन क्षेत्र में पहुंचने से वनस्पतियां जलकर राख हो गई। जागरण

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, विकासनगर। चकराता वन प्रभाग से जुड़े देवघार रेंज के चीड़ जंगलों में लगी भीषण आग विकराल होने से चारों तरफ फैल गई। मंगलवार को जडसू पाणी के पास सिविल सोयम के जंगल से फैली आग आरक्षित वन क्षेत्र में पहुंचने से वनस्पतियां जलकर राख हो गई।
जंगल से फैली आग की चपेट में आने से कूणा व बास्तील पंचायत के खेड़ा रगवाड़, बोराड, चौड़ाधार व आसपास इलाके में कई ग्रामीण बागवानों के सेब बगीचे आग की चपेट में आने से जल गए। स्थानीय पशुपालक रघुदास, चरणदास व सुनदास की तीन छानियां जलकर राख हो गई।
निजी एवं सार्वजनिक परिसंपत्तियों को नुकसान
जंगल की आग से निजी एवं सार्वजनिक परिसंपत्तियों को काफी नुकसान पहुंचा है। वहीं सीमावर्ती बंगाण क्षेत्र के देवती गांव में एक ग्रामीण के आवासीय भवन में भीषण आग लगने से घर के अंदर सो रहा व्यक्ति चपेट में आ गया। आग रात करीब डेढ़ बजे लगी।
बताया जा रहा है चूल्हे की चिंगारी से उठी आग लकड़ी व टीन से निर्मित एक मंजिला भवन में लगने से घर के अंदर धुआं फैल गया। आसपास के ग्रामीणों की तत्परता से मकान के अंदर सो रहे तीन बच्चों समेत दंपति को किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाला गया।
खबरें और भी
मकान में लगी आग की चपेट में आने से भवन स्वामी स्थानीय कृषक कलु बुरी तरह झुलस गया। जिसे प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
यह भी पढ़ें- अल्मोड़ा में जंगलों में आग लगाने वालों पर शिकंजा, दो थानों में एफआईआर
यह भी पढ़ें- गर्मी बढ़ने से उत्तराखंड के जंगलों में आग का तांडव, दो लोगों की झुलसकर मौत से हाहाकार